फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   youth protested against dust thrown at sama bend

सामा बैंड में कूड़ा डालने पर प्रदर्शन

Sun, 03 Sep 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Sun, 03 Sep 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
youth protested against dust thrown at sama bend
सामा बैंड में कूड़ा डालने का विरोध करते कपकोट के युवा। - फोटो : अमर उजाला
कपकोट के भराड़ी बाजार का कूड़ा सामा बैंड में डालने का विरोध शुरू हो गया है। इस दौरान युवाओं ने कूड़ा डालने के विरोध में प्रदर्शन किया। युवाओं ने नगरपंचायत से कूड़ा डालने के लिए स्थल चयन करने की मांग की है। युवाओं ने कहा कि सामा बैंड में कूड़ा डालने से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन


कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इस कूड़े के ढेर के आस-पास बंदर झुंड में बैठे रहते हैं। यह बंदर राहगीरों पर हमला कर देते हैं। इस कारण बच्चों और महिलाओं का अकेले आवाजाही करना मुश्किल हो जाता है। कहा कि कपकोट प्रमुख पर्यटन स्थल है। इसके बावजूद कूड़े के निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वाले युवकों ने पर्यावरण सुरक्षा को देखते हुए शीघ्र कूड़ा डालने के लिए स्थान निर्धारित करने की मांग उठाई है। प्रदर्शन करने वालों में सुंदर कोरंगा, नीरज ऐठानी, राजेंद्र कोरंगा, कैलाश कुंवर, गणेश कोरंगा, बबलू, तारा, केडी धामी, हेमंत ऐठानी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed