फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Youth programme orgnised.

Bageshwar News: अंतर महाविद्यालयी ताइक्वांडो में छाए बागेश्वर के खिलाड़ी

Sun, 26 Nov 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 26 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youth programme orgnised.
बागेश्वर। खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम में रविवार को हुई अंतर महाविद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर परिसर के खिलाड़ी छाए रहे। प्रतियोगिता में बागेश्वर परिसर विजेता, पिथौरागढ़ परिसर उपविजेता रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गुंजन बाला ने किया। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। बागेश्वर परिसर के क्रीड़ाधिकारी डॉ. सुंदर कुमार ने बताया कि पुरुषों के 50 किलो भारवर्ग में बागेश्वर परिसर के दिनेश दानू ने पिथौरागढ़ परिसर के शुभांशु को हराया। 58 किलो भारवर्ग में बागेश्वर के नीरज सिंह ने पिथौरागढ़ के पंकज, 63 किलो भारवर्ग में बागेश्वर के दिवेश खेतवाल ने दन्या महाविद्यालय के रोहित, 68 किलो भारवर्ग में बागेश्वर के भास्कर ने पिथौरागढ़ के रितेश कुमार, 74 किलो भारवर्ग में बागेश्वर के नमीष रावत ने अल्मोड़ा के मोहित तोमक्याल को पराजित किया। 80 किलो भारवर्ग में पिथौरागढ़ के दिव्यांशु ने अल्मोड़ा के हार्दिक नेगी को हराया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में बागेश्वर की विशाखा साह विजेता, पिथौरागढ़ की काजल उपविजेता, बागेश्वर की प्रियंका पांडेय विजेता, अल्मोड़ा की नेहा भाकुनी उपविजेता, बागेश्वर की पूजा आर्या विजेता, अल्मोड़ा की दीक्षा उपविजेता, बागेश्वर की लक्ष्मी विजेता, अल्मोड़ा की ज्योति उपविजेता रहीं। विक्रम भंडारी, मनीष सनवाल, राकेश परिहार, विपिन कुमार, किरन नेगी, गोकुल खेतवाल, नेहा थापा निर्णायक थे। इस दौरान डॉ. देवेश गर्ब्याल, धर्मेंद्र बोरा, डॉ. जयति दीक्षित, डॉ. नरेश ग्वाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed