फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Youth Festival of Youth Welfare

युवा कल्याण विभाग का युवा समारोह

Thu, 31 Dec 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Thu, 31 Dec 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
Youth Festival of Youth Welfare

युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल की ओर से यहां नुमाइशखेत मैदान में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने किया। उन्होंने कहा कि संस्कृति बचाने में उत्सवों का खास महत्व है। युवक, महिला मंगल दल के कलाकारों ने ‘छोड़ दे मेरो हाथ मैं ब्रह्मचारी छूं...’ समेत कई मनमोहक गीत, नृत्य पेश कर सभी का मन मोह लिया।

विज्ञापन


नगर पालिकाध्यक्ष रावल ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में प्राचीन संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी संस्कृति का बोध होता है। भावी पीढ़ी को नई दिशा मिलती है। समाज को एक सूत्र में पिरोने में उत्सवों का खास योगदान है। प्रतिभाओं को आगे लाने में युवा कल्याण विभाग का प्रयास बेहतर हैं।
विज्ञापन


सरकार ने संस्कृति के संरक्षण के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी शांतिप्रकाश आर्य ने अतिथियों का स्वागत किया। बताया कि जिला स्तर के महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मंगल दल के कलाकार राज्य स्तर की चार, पांच जनवरी को होने वाली प्रतियोगिता के लिए देहरादून जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य स्तर पर अव्वल रहने वाले दल को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कलाकारों ने अपने कार्यक्रमों की शुरुआत ‘जै बोला भगोती नंदा’... गाकर की। उन्होंने ‘बेड़ू पाको बारौ मासो’... ‘आजकल हैरे ज्वाना मेरी नौलि परांणा’... ‘पारै भेव बुरुंशि फुलि रे’... आदि मनमोहक गीतों का गायन किया।


लोकगीत में बागेश्वर ब्लॉक के पोखरी मंगल दल, लोकनृत्य में गरुड़ ब्लॉक, एकल नृत्य ब्लॉक कपकोट के मंगल दल के कलाकार पहले स्थान पर रहे। जयंत भाकुनी ने संचालन किया। वहां जिला युवक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल, जिला सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष सूरज जोशी, पंकज पांडे, चित्रा पांडे, गणेश धपोला, गीता उपाध्याय आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed