फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Youth arrested in Saryu bridge, police transported to Kotwali

सरयू पुल में भिड़े युवक, पुलिस ने कोतवाली पहुंचाया

Fri, 14 Apr 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Fri, 14 Apr 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को बागेश्वर के सरयू पुल में दो युवक आपस में भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को कोतवाली पहुंचाया। जहां पर एक युवक के परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। सीओ के दोनों पक्षों को समझाने के बाद मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन

शुक्रवार को सरयू पुल के समीप अक्षय कुमार और योगेश पाल सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया। पुलिस को सूचना मिलने पर कोतवाल टीआर वर्मा ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को कोतवाली पहुंचाया। युवकों को कोतवाली ले जाने की सूचना पर दोनों के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। इस बीच योगेश पाल के परिजनों ने कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने ट्रामा सेंटर में तैनात स्वच्छक राम किशोर भारती के सिर में बोतल मारने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई। मामले को बढ़ता देख सीओ वीर सिंह ने कोतवाली पहुंचकर दोनों पक्षों के साथ बातचीत कर समझाया। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा समझाने पर दोनों पक्षों के लोगों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया। युवकों को परिजनों को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed