{"_id":"66d76387b6759376a80b88f4","slug":"youth-activity-orgnised-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-109352-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: संगीत प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: संगीत प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
Wed, 04 Sep 2024 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 04 Sep 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जिला स्तरीय संगीत प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ब्लॉक स्तरीय से चयनित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने गीत, संगीत और नृत्य की प्रतियोगिता में भागीदारी की। विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय संगीत सम्मान समारोह में भागीदारी करेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि डायट के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन शिक्षकों और छात्रों को मंच प्रदान करने और उनकी प्रतिभा निखारने में मददगार साबित हो रहे हैं। कार्यक्रम समन्वयक डायट प्रवक्ता रवि कुमार जोशी ने बताया कि तीनों विकासखंडों से वीडियो के माध्यम से 65 प्रविष्ठियां प्राप्त हुई थीं। उनके आधार पर चयनित पांच शिक्षक और नौ विद्यार्थी जिला स्तर पर प्रतिभाग कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि गिरीश अधिकारी और पंकज शाह ने कहा कि वैदिक काल में संगीत शिक्षण की परंपरा में शामिल है। निणार्यक संगीत शिक्षक राजेंद्र प्रसाद, नृत्यांगना नेहा बघरी मेहता और सविता जोशी रहे। हारमोनियम और तबले पर संगत दीपांशु, साहिल ने दी। इस मौके पर डॉ. राजीव जोशी. डॉ. बीडी पांडेय, डॉ. संदीप कुमार जोशी, डॉ. केएस रावत, कैलाश प्रकाश चंदोला आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम
बागेश्वर। संगीत प्रतिभा सम्मान के शिक्षक वर्ग के सुगम संगीत गायन में उपेंद्र मेहता और कृष्णा भट्ट संयुक्त विजेता रहे। वादन में हरीश राम को पहला स्थान मिला। विद्यार्थियों के शास्त्रीय संगीत में गुड्डी आर्या, लोक नृत्य जूनियर वर्ग में डौली और माध्यमिक वर्ग में आदित्य विजेता रहे। सभी विजेता राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।