{"_id":"64cd4077ec768680df0aff56","slug":"youth-activity-orgnised-in-district-bageshwar-news-c-229-1-shld1009-1013-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: चंपावत ने डीडी इलेवन को 4-1 गोल से दी करारी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: चंपावत ने डीडी इलेवन को 4-1 गोल से दी करारी शिकस्त
Fri, 04 Aug 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी खेल मैदान में लोहाघाट फुटबाल कप प्रतियोगिता सीजन-2 जारी है। प्रतियोगिता के एकतरफा मुकाबले में चंपावत ने डीडी इलेवन को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि सूरज ढेक ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
मैच के शुरुआत से ही चंपावत के खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। चंपावत के खिलाड़ी डीडी इलेवन पर शुरू से ही हावी रहे। चंपावत के नितिन तड़ागी और अतुल अधिकारी ने दो-दो गोल दागे वहीं डीडी इलेवन के खिलाड़ी किशन एक गोल मारने में सफल रहे। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में फुटबाल प्रेमी पहुंच रहे हैं। रेफरी भुवन धौनी, लाइन मैन प्रवीण ढेक, बहादुर सामंत रहे। आयोजन में विशाल, प्रतीक, जतिन, अजय ढेक, सुनील पुजारी, रोहन राय, जीवन राय, नरेंद्र अधिकारी, महेश तिवारी, दीपक कन्याल आदि सहयोग कर रहे हैं। संवाद