फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   youth activity in district.

Bageshwar News: बेबी लीग में कंट्रीवाइड और बागनाथ एकेडमी जीते

Tue, 29 Jul 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 29 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
बागेश्वर। जिला फुटबाल एसोसिएशन की ओर से नुमाइशखेत मैदान में बेबी लीग फुटबाल मैच शुरू हो गए हैं। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में कंट्रीवाइड मंडलसेरा और बागनाथ एकेडमी की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

सोमवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छोटे बच्चों की इस प्रतियोगिता को देखने को लिए बड़ी संख्या में दर्शक आए थे। नन्हें खिलाड़ियों ने भी शानदार खेल दिखाते हुए मैच में रोमांच जगाया। पहला मैच कंट्रीवाइड मंडलसेरा और ग्रीन वैली के बीच खेला गया। कंट्रीवाइड की टीम ने 2-0 से मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में बागनाथ एकेडमी और नुमाइशखेत मैदान के बीच टक्कर हुई। यह मैच भी एकतरफा रहा और बागनाथ एकेडमी ने 3-0 से जीत हासिल की। एसोसिएशन के सचिव नीरज पांडेय ने कहा कि छोटे बच्चों ने प्रतियोगिता के लिए काफी मेहनत की है। बच्चों के बैच में कई खिलाड़ियों में भविष्य का स्टार बनने की क्षमता है। इस मौके पर दलीप मेहरा, गरिमा उप्रेती, विजय रावत, कविता खेतवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed