{"_id":"6883cd507df115c5d704f67e","slug":"youth-activity-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117404-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: तनिष्क के तीन गोल की बदौलत हॉरमेंस की टीम फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: तनिष्क के तीन गोल की बदौलत हॉरमेंस की टीम फाइनल में
Sat, 26 Jul 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में खेली जा रही स्व. मोहित सिंह भंडारी स्मृति नाइन ए साइड प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबले शुरू हो गए हैं। पहले दिन खेले गए सेमीफाइनल मैच में स्व. मोहित के पुत्र तनिष्क भंडारी ने शानदार खेल दिखाया और तीन गोल दागकर हॉरमेंस टीम को फाइनल में पहुंचाया। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज खेला जाएगा।
शुक्रवार को मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि भाष्कर दास ने मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और उन्हें खेल भावना के साथ मैदान में उतरने को कहा। लीग मुकाबलों में एकतरफा परिणाम देखने को बाद दर्शकों को सेमीफाइनल मैच में कड़ी टक्कर होने की उम्मीद थी लेकिन मुकाबला की एकतरफा रहा।
फाइनल में पहुंचने के लिए हॉरमेंस क्लब और कपकोट एफसी की टीमें आमने-सामने थी। कपकोट की टीम ने पूरे मैच में गोल दागने का प्रयास किया लेकिन किसी भी खिलाड़ी को सफलता नहीं मिल सकी। हॉरमेंस की मजबूत टीम ने 4-0 से मैच अपने नाम किया। मुकाबले के रेफरी दलीप मेहरा और शिवम साह रहे। इस मौके पर नीरज पांडेय, ललित तिवारी, दीपक जोशी, विवेक तिवारी, अंकित नगरकोटी आदि मौजूद रहे।