फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Your door is lovely decorated Bhavani...

Bageshwar News: प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...

Tue, 17 Oct 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 17 Oct 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Your door is lovely decorated Bhavani...
नुमाइशखेत मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल में भजन गायन करतीं महिलाएं। संवाद
बागेश्वर। नगर के नुमाइशखेत मैदान में दुर्गा और देवी पूजा पंडालों में सायंकालीन भजन संध्या का आयोजन किया गया। महिला श्रद्धालुओं ने पूजा पंडाल में माता की भेंट और भजन गायन कर स्तुति कर सुख, समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन




शारदीय नवरात्र पर हर साल की तरह इस बार भी दुर्गा और देवी पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को महोत्सव शुरू होने के साथ ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। सोमवार को मौसम खराब होने के बावजूद लोगों ने सुबह और शाम की आरती में भाग लिया। भजन संध्या में नगर क्षेत्र की महिला श्रद्धालुओं ने भजन गायन किया। इस दौरान महिलाओं ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी..., आए नवराते माता के..., अंबे है मेरी मां जगदंबे है मेरी मां... समेत कई भजन गाए। इस दौरान दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष राजू कर्म्याल और नगर पूजा कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत मलड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद

नुमाइशखेत मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल में भजन गायन करतीं महिलाएं। संवाद

नुमाइशखेत मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल में भजन गायन करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed