फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   young man who was found injured nine days ago is referred to Haldwani

नौ दिन पूर्व जख्मी हालत में मिले युवक को हल्द्वानी रेफर किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
young man who was found injured nine days ago is referred to Haldwani
जख्मी युवक राजू कार्की। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नौ दिन पूर्व कमेड़ीदेवी और मलसूना के बीच जख्मी हालत में मिले युवक को जिला अस्पताल से हल्द्वानी रेफर कर दिया है। हल्द्वानी के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। युवक के इलाज में जिला अस्पताल के एक चिकित्सक मदद कर रहे हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार ने युवक के इलाज के लिए 10 हजार रुपये की मदद दी है।
विज्ञापन

विगत 13 दिसंबर को लोहाथल (पिथौरागढ़) निवासी राजू कार्की (30) पुत्र स्वर्गीय नारायण सिंह कमेड़ीदेवी और मलसूना के बीच खाई में जख्मी हालत में मिला था। कांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई थी। आठ दिन तक जिला अस्पताल में भर्ती रहे राजू को रविवार शाम हल्द्वानी रेफर कर दिया। वह अस्पताल में अजीब बर्ताव कर रहा था।
विज्ञापन

अस्पताल के डॉक्टर एलएस बृजवाल उसकी देखरेख कर रहे थे। हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भी उसे डॉ. बृजवाल की मदद से ही भर्ती किया गया है। डॉ. बृजवाल ने बताया कि वह निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। उसके माता -पिता की पहले ही मौत हो गई है। डा. बृजवाल का कहना है कि युवक की जो भी मदद हो सकेगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed