फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Yatin's funeral took place in an impassable atmosphere

गमगीन माहौल में हुआ यतिन का अंतिम संस्कार

Wed, 29 Nov 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Wed, 29 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Yatin's funeral took place in an impassable atmosphere
चौक बाजार में शोक जताते व्यापारी। - फोटो : amar ujala

देहरादून में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिए गए इंजीनियर यतिन वर्मा का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। स्वर्णकारों ने हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। बागेश्वर निवासी स्वर्णकार बसंत लाल वर्मा के पुत्र इंजीनियर यतिन वर्मा की देहरादून में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजन पोस्टमार्टम के बाद देहरादून से उसका शव लेकर बुधवार की सुबह बागेश्वर पहुंचे। यतिन का शव जैसे ही उसके तहसील रोड स्थित आवास में पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। परिजनों ने बमुश्किल यतिन की मां को संभाला। इसके बाद सरयू-गोमती संगम पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


 यतिन की हत्या के शीघ्र खुलासे और हत्यारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर स्वर्णकारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इसके बाद व्यापारियों ने चौक बाजार में शोक सभा आयोजित की। व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश सोनी की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में सोमेश वर्मा, शेखर पांडे, नवीन साह, उमेश साह, रमेश रस्तोगी, नूतन साह, करन रस्तोगी, गौरव गायकवाड़ आदि व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन


गरुड़ र्स्वणकारों ने रखे प्रतिष्ठान बंद
गरुड़ (बागेश्वर)। बागेश्वर के प्रसिद्ध र्स्वणकार बसंत लाल के बेटे की देहरादून में हुई निर्मम हत्या पर दुख जताते हुए गरुड़, टीट बाजार, टानीखेत, गागरीगोल और कौसानी के र्स्वणकारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और र्स्वणकार संगठन ने सीएम से यतिन वर्मा की हत्या की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की है। स्वर्णकार हेम वर्मा, पुष्कर लाल वर्मा, बंटी अल्मिया, प्रमोद कुमार, दीप लाल वर्मा आदि ने यतिन की हत्या पर गहरा दुख जताया है। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed