फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Yatin death case seeks CBI inquiry

यतिन मौत प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग

Tue, 12 Dec 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Tue, 12 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
Yatin death case seeks CBI inquiry
बागेश्वर में डीएम को ज्ञापन सौंपते व्यापारी।  - फोटो : अमर उजाला

पिछले दिनों नगर निवासी इंजीनियर यतिन वर्मा की देहरादून में हुई हत्या को आत्महत्या बताने से उनके परिजनों में रोष है। उन्होंने घटना की जांच सीबीआई से करवाकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई के सहयोग सेे परिजनों ने मंगलवार को सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

विज्ञापन


डीएम को सौंपे इस ज्ञापन में मृतक इंजीनियर यतिन के पिता बसंत लाल वर्मा ने कहा है कि उनका बेटा बंगलूरू में कार्यरत था और घटना वाले दिन 26 नवंबर को वह देहरादून में था। उसने वहां गत सात और आठ फरवरी को चकराता रोड स्थित विंदाल तिराहा देहरादून वाले की दुकान में अवैध कार्य होने की नामजद रिपोर्ट वहां के डीएम, एसएसपी और नारकोटिक ब्यूरो को दी थी। उस पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने फिर से सूचना दी थी। पुत्र की हत्या की सूचना मिलने पर वह घटनास्थल पर गए थे। जहां उसके शव को कमरे से 30 फिर दूर फेंका गया था। उसके कमरे का सारा सामान भी बाहर ही फेंका हुआ था।
विज्ञापन


कमरा की धुलाई भी की गई थी। हत्यारों ने हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए बेटे से सुसाइड नोट लिखवाया था। पुलिस ने एक सांठगांठ के तहत बेटे के शव का पंचनामा उनकी जानकारी के बगैर आनन फानन में कर दिया गया। उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं दिखाई गई। उन्होंने कहा कि उनके पुत्र ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने और व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से हत्या की शीघ्र सीबीआई से जांच करवाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में मृतक के पिता, माता भगवती वर्मा, बहन रोहिता, दिव्या, मेघा के अलावा राजू वर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश सोनी, नवीन साह, गौरव कठायत, रवि करायत, सुनीता वर्मा, दीपा रावत, किशोर वर्मा, चंदन धामी और हरीश सुयाल आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed