{"_id":"57b4a0144f1c1b61556eb741","slug":"would-not-return-to-work-until-the-demands-are-met","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें पूरी होने तक नहीं लौटेेंगे काम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें पूरी होने तक नहीं लौटेेंगे काम पर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में एनएचएम क्रर्मीयों को सर्मथन देती न पा अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अपनी एक सूत्री मांग को लेकर एनएचएम के संविदा कर्मियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को 14वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन स्थल पर पहुंचकर नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने अपना समर्थन दिया। उन्होंने सीएम से एनएचएम कर्मियों की मांग शीघ्र पूरी करने की मांग की है। सीएमओ कार्यालय प्रांगण में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके नियमितीकरण की घोषणा की थी। लेकिन घोषणा आज तक पूरी नहीं हो सकी है। धरना प्रदर्शन में अनूप कांडपाल, सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, गिरीश चंद्र, विपिन चंद्र पांडे आदि शामिल थे।