{"_id":"58f265114f1c1bca68cf5355","slug":"worship-in-cupkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याल्दे विखोती मेले में लाटू देवता की पूजा को उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याल्दे विखोती मेले में लाटू देवता की पूजा को उमड़े श्रद्धालु
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Sat, 15 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में पूजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत कपकोट के श्रीश्री 1008 लाटू देव मंदिर में स्याल्दे विखोती का मेला हो गया। मंदिर में सुबह से ही पूजार्थियों का तांता लगा रहा। सार्वजनिक रूप से सत्यनारायण की कथा, गोदान किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गांव के ही काशिल देव मंदिर में 16 अप्रैल को विखोती का मेला लगेगा। मेले की तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन
शनिवार को लाटू देवता के मंदिर में पूजार्थियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। पंडित चंद्रशेखर जोशी ने सार्वजनिक रूप से आयोजित सत्यनारायण कथा, गोदान, हवन, यज्ञ कराए। मुख्य यजमान की भूमिका महिमन कपकोटी ने निभाई। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
पुजारी लीलाधर उपाध्याय, मोहन चंद्र उपाध्याय ने प्रसाद बांटा। वहां प्रधान पूरन कपकोटी, बीडीसी सदस्य तारा सिंह कपकोटी, जमन सिंह बिष्ट, नंदन कपकोटी, दीवान मेहता, लक्ष्मण कपकोटी, दिनेश जोशी, चंद्र सिंह आदि थे। गांव के काशिल देव मंदिर में रविवार को विखोती का मेला लगेगा।
विज्ञापन