फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Workshop orgnised in district.

Bageshwar News: आनंदम से होगा भावनात्मक पक्ष मजबूत

Sat, 05 Aug 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 05 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Workshop orgnised in district.
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आनंदम पाठ्यचर्या पर आधारित शिक्षक अभिमुखीकरण कार्यशाला का समापन हो गया है। चार दिनी कार्यशाला में 80 शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

आनंदम कार्यशाला का आयोजन दो चरणों में किया गया। पहले चरण में दो और तीन अगस्त को माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। चार और पांच अगस्त को आयोजित प्रशिक्षण में आनंदम माॅडल स्कूल, प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक शामिल हुए। शनिवार को कार्यशाला के समापन पर मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि आनंदम पाठ्यचर्या विद्यार्थियों के संज्ञात्मक ज्ञान के साथ-साथ भावनात्मक पक्ष को भी मजबूत करने में सहायक होगी। उन्होंने प्रतिभागी शिक्षकों से कार्यशाला से सीखे ज्ञान से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के लिए कहा। कार्यशाला समन्वयक डॉ. संदीप कुमार जोशी ने बताया कि जिले के बेसिक विद्यालयों में आनंदम पाठ्यचर्या लागू हो चुकी है। 10 आनंदम मॉडल विद्यालयों में इसकी प्रक्रिया को बेहतर तरीके से संपादित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। कार्यशाला के संदर्भदाता प्रणय कुमार, डॉ. दया सागर, डॉ. चंद्र मोहन जोशी, अंकिता बोरा थे। इस मौके पर डॉ. हरीश जोशी, डॉ. केएस रावत, डॉ. भैरव दत्त पांडेय, अजय तिवारी, गणेश पाठक, गंगा कनवाल, मीना नैनवाल, सरोज टम्टा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed