फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   workers protested in bageshwar

कर्मचारियों ने भरी हुंकार, पीछे नहीं हटेंगे सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
workers protested in bageshwar
बागेश्वर विकास भवन में खाली पड़ा जिला उद्यान विभाग कार्यालय। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था समाप्त करने की मांग को लेकर जनरल ओबीसी इंपलाइज फेडरेशन के बैनर तले कर्मचारियों ने चौथे दिन भी कार्य बहिष्कार किया। फेडरेशन के सचल दल को सहकारिता विभाग से एक कर्मचारी और डिग्री कॉलेज से दो कर्मचारी कार्यालयों में काम करते हुए मिले, जिन्हें हड़ताल में शामिल कराया।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित धरनास्थल पर फेडरेशन के जिलाध्यक्ष रवि जोशी ने कहा कि सरकार हठिधर्मिता कर रही है। कर्मचारी मांग से पीछे हटने वाले नहीं हैं। संगठन के जिला मुख्य संयोजक केसी मिश्रा, सचिव अनिल जोशी ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सरकार को पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने का शासनादेश जारी करना ही होगा।
विज्ञापन

-
बागेश्वर में इन्होंने दिया धरना
धरने में सुनील बुधलाकोटी, बालम सिंह रौतेला, आकाश कुमार, नंदी देेवी पपोला, रमेश चंद्र पाठक, दरबान सिंह, दिनेश चंद्र लोहनी, विजय कुमार उप्रेती, सुरेश चंद्र जोशी, प्रमोद कुमार पाठक, शेर सिंह बगड़वाल, कमला भोज, कलावती चौबे, भुवन पंत, खीम सिंह, हिमांशु गुरुरानी, अंकित सिंह, चंद्रपाल सिंह चौहान, योगेश कुमार भट्ट, अभिनव पांडे, ललिता नेगी, जानकी पांडेय, प्रकाश चंद्र जोशी, लक्ष्मण सिंह, कुलदीप उप्रेती, सुनील कुमार पांडेय, राघव चंद्र जोशी, बसंत बल्लभ भट्ट, गौरव कुमार सिंह, भगवत रावत, वीएस रौतेला, हेमलता जीना, पायल जोशी, राजेंद्र सिंह देवली, जीवन चंद्र पांडे, महिपाल सिंह दानू, दीपक चंद्र उप्रेती, विजय पांडे, जगदीश पपनै, पंकज सिंह फर्त्याल, शंकर सिंह, नवीन सिंह दानू, महेश चंद्र, राजेंद्र सिंह, दीवान सिंह भैसोड़ा, केशवदत्त जोशी, सुंदर सिंह, बसंत सिंह मेहरा, दया रावत, तारा दुबे, रमेश चंद्र, एचसी जोशी, पूरन डंगवाल, नंदी देवी समेत तमाम कर्मचारी बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
हड़ताल में शामिल विभाग
परिवहन, लोनिवि, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, पंचस्थानी, निर्वाचन, वन, पशुपालन, पूर्ति, कोषागार, राजस्व, लघु सिंचाई, शिक्षा, ग्राम्य विकास, सिंचाई, बाल विकास, उद्योग, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण निर्माण, उरेडा, बचत, सिंचाई, आबकारी, खेल एंव युवा कल्याण, लघु डाल, पंचायती राज, ग्राम्या, डिग्री कॉलेज, जिला पंचायत, नगरपालिका, जल संस्थान, पेयजल निगम, विद्युत, सहकारिता।
-
कोरोना वायरस के कारण अस्पताल कर्मी शामिल नहीं
बागेश्वर। जनरल ओबीसी इंप्लाइज फेडरेशन की हड़ताल में जरूरी सेवाओं में शामिल स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा में तैनात कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं हुए। संगठन के सचिव अनिल जोशी ने बताया कि कोरोना वायरस के अलर्ट को देखते हुए इमरजेंसी सेवा के स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल में शामिल नहीं है।

हड़ताल के कारण कार्यालयों में कुर्सियां खाली
बागेश्वर। हड़ताल के कारण सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसर गया है। विकास भवन में स्थित उद्यान विभाग के कार्यालय में कर्मचारियों की लगभग सारी कुर्सियां खाली पड़ी थीं। समाज कल्याण, सहकारिता, पशुपालन, कृषि, ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यालयों में भी अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ी थी।

बागेश्वर में जनरल ओबीसी इंप्लाइज संगठन के कर्मचारियों ने नारेबाजी की। संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर में जनरल ओबीसी इंप्लाइज संगठन के कर्मचारियों ने नारेबाजी की। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed