{"_id":"65de350f5764ed0465099574","slug":"work-on-installation-of-ct-scan-machine-stopped-for-a-month-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-104631-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: एक महीने से बंद पड़ा सीटी स्कैन मशीन लगाने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: एक महीने से बंद पड़ा सीटी स्कैन मशीन लगाने का काम
Wed, 28 Feb 2024 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में बंद पड़ा सीटी स्कैन कक्ष।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन स्थापित होने की आस लगाए बैठे लोगों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। एक महीने से सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने का कार्य रुका पड़ा है।
वर्ष 2021 में बागेश्वर के तत्कालीन विधायक चंदन राम दास ने सीटी स्कैन मशीन की आवश्यकता को देखते हुए विधायक निधि से सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने का प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग के सामने रखा था। वर्ष 2022 में विश्व बैंक ने जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने के लिए पांच करोड़ की राशि स्वीकृत की थी।
लंबी जद्दोजहद के बाद कार्यदायी संस्था ईएचआई इंटरनेशनल प्रालि ने दिसंबर में सीटी स्कैन मशीन लगाने का काम शुरू किया। जनवरी में सीटी स्कैन मशीन स्थापित हो जानी थी, लेकिन जनवरी से सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने का काम रुका पड़ा है। सीटी स्कैन कक्ष में ताला लगा है। जिस गति से मशीन स्थापित करने का कार्य हो रहा है, उसको देखते हुए सीटी स्कैन मशीन स्थापित होने में अभी काफी समय लगने की संभावना है।
विज्ञापन
सीटी स्कैन के लिए हल्द्वानी और बरेली की दौड़
बागेश्वर। सीटी स्कैन की सुविधा न होने से जिले की तीन लाख की आबादी को सीटी स्कैन के लिए हल्द्वानी, बरेली जाना पड़ता है। जिला अस्पताल में जिले के लोगों के साथ ही पिथौरागढ़ और सीमावर्ती चमोली जिले के मरीजों का भी दबाव रहता है। सीटी स्कैन सेंटर का लाभ तीनों जिलों के लोगों को मिलेगा। संवाद
विधायक पार्वती दास ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लग रही है। इस काम में देरी नहीं होने दी जाएगी। जानकारी हासिल कर जल्द से जल्द मशीन स्थापित कराई जाएगी।
सीएमएस, डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि जनवरी से सीटी स्कैन मशीन लगाने का काम बंद पड़ा है। कार्यदायी संस्था से एक महीने से इस संबंध में संपर्क करने की कोशिश की जा रही है लेकिन संपर्क नहीं हो रहा है। लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया जा रहा है।