{"_id":"65317330981eccedf6060589","slug":"work-in-hospital-for-facilities-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-2121-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य फिर शुरू
Thu, 19 Oct 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में दो सौ बेड का अस्पताल और 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) स्वीकृत है। जिला अस्पताल में कई महीने से बंद 32 बेड के सीसीयू का निर्माण कार्य स्वास्थ्य सचिव के दौरे के बाद दोबारा शुरू हो गया है। कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या ने बताया कि जिला अस्पताल में डायलिसिस, वेंटीलेटर, आईसीयू की सुविधा प्रदान की गई है। वहां सीटी स्कैन मशीन भी लगाई जा रही है। जिला अस्पताल से सीएचसी तक ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने जिला अस्पताल में बन रही इस यूनिट के निर्माण कार्य में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि अब लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन