फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Work in government offices started in Bageshwar, complainant absent

बागेश्वर में खुले सरकारी कार्यालय, नहीं आए फरियादी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Work in government offices started in Bageshwar, complainant absent
बागेश्वर के विकास भवन स्थित सहकारिता कार्यालय में काम निपटाते कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। कोरोना महामारी को लेकर चल रहे लॉकडाउन में ग्रीन जोन में शामिल बागेश्ववर में कार्मिकों की 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी कार्यालय खुलने लगे हैं। सोमवार को कर्मचारियों ने कामकाज निपटाया लेकिन फरियादियों की संख्या नगण्य रही। केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार, सरकारी कार्यालयों को पचास फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक कार्यालय खोलने के निर्देश मिले हैं। सोमवार को कृषि विभाग, उद्यान विभाग, बिजली निगम, जल संस्थान, जल निगम, सहकारिता विभाग, समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं पूर्ति विभाग आदि कार्यालयों में पचास फीसदी कर्मचारी पहुंचे और लंबित कार्य को पूरा करने में जुट गए। कृषि विभाग में पांच किसान दूरस्थ क्षेत्र से भी किसान सम्मान निधि के कार्य के लिए पहुंचे। डेढ़ महीने बाद युवा कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग और अन्य गैर आवश्यकीय विभागों के कार्यालय भी खुले। इन कार्यालयों में पचास फीसदी कर्मचारी पहुंचे, जबकि कई कर्मचारी लॉकडाउन के चलते बाहर भी फंसे हुए हैं। रजिस्ट्रार कार्यालय में भी लोग पंजीकरण के लिए नहीं पहुंचे। जबकि इ-डिस्ट्रक्ट केंद्र बंद रहने से आय, जाति, स्थाई, चरित्र, पर्वतीय और अन्य प्रमाण पत्र नहीं बन पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed