फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Wood placed along the roads made trouble

सड़कों के किनारे रखी लकड़ियां मुसीबत बनी 

Sat, 30 Apr 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो, अमर उजाला गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Sat, 30 Apr 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
Wood placed along the roads made trouble
लकड़ी - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी स्थित प्रकाष्ठ गोदाम में लकड़ियां रखने के लिए जगह नहीं होने से वन निगम की जिले के विभिन्न मोटर मार्गों के किनारे रखीं लकड़ियां वन विभाग के लिए सिरदर्द बन गई हैं। वन निगम ने सड़कों के किनारे रखी लकड़ियों को लावारिस छोड़ रखा है।

विज्ञापन


वन निगम के वन प्रभाग बागेश्वर के बैजनाथ, गढ़खेत, बागेश्वर, कपकोट और धरमघर आदि वन क्षेत्रों में वन निगम के आंकड़ों के अनुसार पंद्रह सौ घनमीटर से अधिक लकड़ियां सड़कों और जंगलों  में पड़ी हैं। निगम ने  लकड़ी को आग से बचाने के लिए चौकीदार की व्यवस्था भी नहीं की है।
विज्ञापन


वन रेंजर हरीश खर्कवाल ने बताया कि वन निगम ने अधिकांश लकड़ी सड़कों के किनारे एकत्र कर  रखी हैं। नौगांव के पूर्व क्षेपं सदस्य त्रिलोक बुटोला ने बताया कि जंगलों में लगी आग सड़कों किनारे तक पहुंच गई है। निगम समय पर लकड़ी को हल्द्वानी नहीं भेजेगा तो निगम की लकड़ी जंगलों की आग की भेंट चढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन निगम के डीएलम विजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में वन प्रभाग बागेश्वर से साठ घनमीटर लकड़ी हल्द्वानी गोदाम को सप्लाई हो रही है। जिपं सदस्य सिंह बिष्ट ने बताया वन निगम से प्रकाष्ठ को जल्द हल्द्वानी भेजने को कहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed