फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women Use Sanitary Napkin: rekha

सेनेटरी नैपकिन का इस्तेमाल करें महिलाएं : रेखा 

Tue, 27 Feb 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Tue, 27 Feb 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Women Use Sanitary Napkin: rekha
सेनेटरी यूनिट का उद्घाटन करती राज्य मंत्री। - फोटो : अमर उजाला

महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या ने सरस बाजार में स्थापित सेनेटरी नैपकिन इकाई का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस इकाई में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से सेनेटरी नैपकिन बनाईं जाएंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं और किशोरियों को हिचकिचाहट छोड़कर सेनेटरी नैपकिन का इस्तेमाल करना चाहिए।

विज्ञापन


इकाई का उद्घाटन करने के बाद विकासखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इस इकाई में महिलाओं द्वारा बनाया गया सेनेटरी नैपकिन रियायती दरों पर उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि माहवारी के समय गंदे कपड़ों के प्रयोग से अनेक प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन


इस इकाई के द्वारा प्रतिदिन हजार सेनेटरी पैड तैयार होंगे। एक पैड की कीमत तीन रुपये होगी। उन्होंने कहा कि इसे बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को वितरित किया जाएगा। डीएम रंजना राजगुरु ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि महिलाओं को स्वस्थ्य रहने के लिए अपनी आदतों में बदलाव लाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह इकाई महिला समूहों द्वारा संचालित की जा रही है। यदि अच्छे परिणाम रहे तो गरुड़ और कपकोट क्षेत्र में भी इकाई स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। विधायक चंदन दास ने कहा कि यह स्वरोजगार और महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अच्छी पहल है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। इससे पूर्व उन्होंने सरस मार्केट परिसर में स्थित इंद्रा अम्मा भोजनालय और डेयरी का निरीक्षण भी किया। 



ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष शेर सिंह, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल, अध्यक्ष नगर पंचायत कपकोट चंपा देवी, प्रशिक्षु आइएएस नेहा मीणा, सीडीओ एसएसएस पांगती, सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट, एसडीएम एसएस राणा, जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed