{"_id":"5901ebf94f1c1baf2bc0c9c6","slug":"women-set-fire-to-wine-bottles","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने शराब की बोतलों में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने शराब की बोतलों में लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
शराब की बोतलों को आग के हवाले करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काफलीगैर क्षेत्र में महिलाओं का शराब के खिलाफ अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को शराब लेकर आ रहे एक तस्कर से महिलाओं ने बोतलें छीन लीं। बाद में सभी बोतलों को सड़क किनारे तोड़कर आग के हवाले कर दिया। महिलाओं ने शराब की बिक्री करने वालों को बिच्छू घास लगाने की धमकी दी है।
काफलीगैर क्षेत्र में महिलाओं ने शराब के खिलाफ अभियान छेड़ा है। पिछले सप्ताह विरोध कर रही महिलाओं ने ठेके के समीप रखी सैकड़ों शराब की बोतलें फोड़ दी थीं। महिलाएं अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के बेदीबगड़ में कुछ ग्रामीण महिलाओं को एक व्यक्ति के नदी किनारे अवैध रूप से शराब की बोतलें बेचने के लिए ले जाने की सूचना मिली।
इस सूचना पर महिलाओं ने शराब तस्करी के लिए जा रहे व्यक्ति का पीछा किया। महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए तस्कर शराब की बोतलों से भरा बैग छोड़कर भाग गया। महिलाओं ने शराब की बोतलों को सड़क किनारे लाकर तोड़ने के बाद आग के हवाले कर दिया। ग्रामीण महिलाओं ने चेतावनी दी है कि शराब की बिक्री किसी भी सूरत में नहीं होने दी जाएगी। जो भी शराब बेचता पकड़ा गया उसे बिच्छू घास लगाई जाएगी।