{"_id":"5903393a4f1c1b0b71c0f657","slug":"women-protest-against-liquor-by-taking-ropes-in-their-hands","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के खिलाफ महिलाओं ने हाथों में लाठियां लेकर निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के खिलाफ महिलाओं ने हाथों में लाठियां लेकर निकाला जुलूस
bageshwar
Updated Fri, 28 Apr 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
श्ाराब के खिलाफ प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने का विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को क्षेत्र की महिलाओं ने शराब के खिलाफ हाथों में डंडे लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि यदि जबरन दुकान खोली गई तो इसके खिलाफ पूरे क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। महिलाओं के आंदोलन को पूर्व सैनिक सहित तमाम संगठनों ने अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को कांडा क्षेत्र की कई महिलाएं सड़कों पर हाथों में डंडे लेकर उतर पड़ीं। महिलाओं ने कांडा पड़ाव से लेकर तहसील तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। बाद में तहसील परिसर में धरना दिया। इस मौके पर आयोजित सभा में प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि कांडा क्षेत्र में पेयजल की अधिक समस्या है लेकिन शासन-प्रशासन पानी उपलब्ध कराने के बजाय शराब घर-घर पहुंचाने में अधिक दिलचस्पी दिखा रहा है। शराब के कारण क्षेत्र में माहौल खराब हो रहा है। युवा पीढ़ी नशे की आदी हो रही है।
विज्ञापन
सरकार को रोजगार की दिशा में सोचना चाहिए। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि कांडा कमस्यार क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने के प्रयास किए गए तो इसके खिलाफ उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। बाद में इस संबंध का ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा गया। जुलूस प्रदर्शन में हेमा देवी, बचुली देवी, बसती, तुलसी, चंपा, दीपा, पार्वती, सीता, पुष्पा, मीना देवी सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन