फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women Falls in Trench for Survival from Pig, died

Bageshwar News: सुअरों से बचने के प्रयास में खाई में गिरी महिला, मौत

Thu, 30 May 2024 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 30 May 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Women Falls in Trench for Survival from Pig, died
कपकोट के दूरस्थ इलाके मल्खाडुंगर्चा के जंगल की घटना
विज्ञापन


बागेश्वर। कपकोट के दूरस्थ इलाके मल्खाडुंगर्चा के जंगल में सुअरों के झुंड ने जंगल में घास लेने गई महिलाओं पर हमला कर दिया। सुअर के हमले से बचने के प्रयास में एक महिला गहरी खाई में जा गिरी, महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
आपदा प्रबंधन विभाग ने मल्खाडुंगर्चा के ग्राम प्रहरी हीरा सिंह के हवाले से मिली जानकारी में बताया कि बुधवार सुबह मल्खाडूंगर्चा की चार महिलाएं घास लेने जंगल गई थीं। जंगल में अचानक सुअर का हमला होने से एक महिला नारायणी देवी (40) पत्नी चंदन सिंह चट्टान से खाई में गिर गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने अवगत कराया है कि सूचना प्राप्त होने पर रेगूलर पुलिस, फॉरेस्ट, राजस्व पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। मल्खाडुंगर्चा की दूरी जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी है। वहां संचार की भी उचित सुविधा नहीं है। सुअरों के हमले में कुछ महिलाओं के जख्मी होने की भी चर्चा थी लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। इधर, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. राजीव उपाध्याय के नेतृत्व में टीम मल्खाडुंगर्चा रवाना हो गई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने इसकी पुष्टि की है। इधर, मृतका के रिश्तेदार पंकज कोरंगा ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। एक की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed