फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women Beaten By Man

देवली गांव में घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Women Beaten By Man
बागेश्वर के देवली गांव की पीड़ित महिलाएं। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। घिंघारूतोला क्षेत्र के देवली गांव में अराजक तत्वों ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है। कुछ दिन पहले दो भाइयों के बंद घर में तोड़फोड़ की घटना के बाद अब पड़ोसी गांव के दो दबंग युवकों ने रात में एक घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई कर दी। इस दौरान एक महिला का जेवर खो गया। वहीं, एक लड़की बेहोश हो गई, जबकि दो महिलाओं को चोटें आई हैं। महिला की तहरीर के आधार पर युवकों के खिलाफ राजस्व पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिलखेत पटवारी क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक जगत सिंह कोरंगा ने बताया कि देवली गांव की कमला चतुर्वेदी ने मारपीट की तहरीर दी थी। उन्होंने मयूं गांव निवासी रमेश सिंह और नारायण सिंह पर शुक्रवार की रात को घर के भीतर घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। बताया कि युवक रात के करीब 11 बजे घर में आकर मारपीट करने लगे। मारपीट में वह और उनकी बहू घायल हो गई जबकि लड़की डर से बेहोश हो गई। शनिवार को महिलाओं ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। पटवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

देवली गांव में अराजक तत्वों का नंगा नाच कोई नई बात नहीं है। इस गांव के चार-पांच परिवारों को छोड़कर अधिकतर परिवार रोजगार के लिए गांव से पलायन कर चुके हैं। अधिकतर घरों में ताले लगे हुए हैं। गांव में रह गए नाम मात्र के लोगों को कमजोर देख अराजक तत्व यहां मनमानी हरकतें करते रहे हैं। करीब तीन साल पहले भी ऐसे ही लोगों ने एक घर में अकेली रह रही महिला का दरवाजा पीटकर उसे धमकाने की कोशिश की। पास में ही रहने वाले ख्याली दत्त के परिवार ने विरोध किया तो उनके घर में तोड़फोड़ कर दी। इससे पहले भी कमला चतुर्वेदी के घर के पास पथराव की घटना हो चुकी है। कुछ दिन पहले हरीश चतुर्वेदी और उनके भाई ख्याली दत्त के बंद घर में भी तोड़फोड़ की गई। राजस्व पुलिस को इसकी शिकायत की गई, लेकिन अभी तक न तो आरोपियों का पता लगा और न ही कोई कार्रवाई हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हो रही घटनाओं से गांव के लोगों में गुस्सा है। नौकरी के सिलसिले में बाहर गए परिवार इस मामले में एकजुट हो रहे हैं और यदि ताजा घटना में कोई कार्रवाई नहीं होती तो उन्होंने गांव आकर आंदोलन चलाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed