फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women are getting the qualification awarded at the world level: Vineet

महिलाएं विश्व सतर पर मना रही क्षमता और योग्यता का लोहा: विनीत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Women are getting the qualification awarded at the world level: Vineet
बागेश्वर में महिला दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जिले में समारोहपूर्वक मनाया गया। विकासखंड सभागार में आयोजित संवेदीकरण कार्यशाला और सम्मान समारोह में डीएम विनीत कुमार ने सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहीं हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी योग्यता और क्षमता का विश्व स्तर पर लोहा मनवा रहीं हैं।
विज्ञापन

बाल विकास, कृषि और ग्राम्य विकास के इस संयुक्त आयोजन में डीएम ने कहा कि जिले की महिलाएं अपने अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक हैं। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि महिलाओं का घर ही नहीं देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी अहम योगदान है। नेहा डांस एकेडमी की बालिकाओं ने कथक नृत्य पेश किया। आकर्षक नृत्य प्रस्तुतीकरण पर डीएम विनीत कुमार ने बालिकाओं को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। बाल विकास विभाग की टीम ने नुक्कड़ नाटक पेश किया।
विज्ञापन

डीएम ने लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सीडीओ डीडी पंत, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, सहायक निदेशक डेयरी निर्भय नारायण, भूमि संरक्षण अधिकारी गीतांजलि बंगारी ने योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र प्रसाद बिष्ट ने संचालन किया। पुलिस लाइन में निधि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में महिला दिवस के कार्यक्रम हुए। महिला पुलिस कर्मियों के लिए चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को किया सम्मानित
बागेश्वर। सम्मान समारोह में बाल विकास विभाग ने रेनू मर्तोलिया, ईशा धामी, नेहा बघरी, दीप्ति लोहनी आदि 12 महिलाओं को सम्मानित किया। डेयरी विभाग ने अनीता देवी को 10, अंबुली देवी को सात हजार, बसंती देवी को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया। कृषि विभाग ने गरुड़ ब्लॉक की सीमा देवी, भागुली देवी, रेनु, बागेश्वर की पुष्पलता मेहता, चंद्रकला जोशी, नीमा पांडे, कपकोट की मीरा पाठक, शोभा मेहता, रुक्मणि दानू को सम्मानित किया। जिले की 12 महिला स्वयं सहायता समूह को पांच-पांच हजार रुपये मिले। ग्राम्य विकास विभाग ने पांच महिला संगठनों को 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। (संवाद)

विद्यालयों और संस्थानों में हुआ रंगारंग कार्यक्रम, गोष्ठी और प्रतियोगिताएं
बागेश्वर। सीईओ कार्यालय के सभागार में जन शिक्षण संस्थान, जिला विधिक प्राधिकरण और नेहरू युवा केंद्र की गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कुमाउनी परिधान और रंगोली प्रतियोगिता हुई। इस दौरान प्राधिकरण की सचिव त्रिचा रावत, स्निग्धा सिंह, पूर्व प्रमुख रेखा खेतवाल, लक्ष्मी टाकुली आदि रहे। कृषि विज्ञान केंद्र झिरौली में डॉ. कमल कुमार पांडेय, विशेषज्ञ हरीश जोशी, निधि सिंह ने 58 महिला किसानों को उन्नत खेती की जानकारी देकर उन्हें बीज बांटे। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने नगर पालिका सभागार में महिला पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायताबाड़ा में मातृत्व क्लब गठित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, प्रधानाचार्य आशा तिवारी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य मोहनी पांडेय के निर्देशन में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कपकोट में रंगोली, चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर दौड़ हुई। कांडा में महिला क्लब गठित किया गया। वहां जिला पंचायत सदस्य गोपा धपोला, जिपं सदस्य पूजा आर्या भी थीं। पब्लिक स्कूल कठपुड़ियाछीना में एसओ झिरौली सुरभि राणा और प्रधानाचार्य बीसी पंत ने महिला अधिकारों की जानकारी दी। संयोजक प्रियंका गुप्ता के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय कपकोट में संगीत, साज सज्जा प्रतियोगिता हुई। इनमें अंजलि और मोनिका जीती। जीजीआईसी ऐठाण में प्रधानाचार्य किरन जोशी के संचालन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविता वाचन, नुक्कड़ नाटक हुए। कपकोट के ग्रामीण उत्थान समिति में ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, भुवन जोशी आदि ने आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। विवेकानंद विद्या मंदिर इंका मंडलसेरा में एबीवीपी की कार्यशाला हुई। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, वंदना जोशी, ललिता थापा की मौजूदगी में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए। विवेकानंद विद्या मंदिर हिचौड़ी में भी कई कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed