फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Woman Voting in Bageshwar

गिनती की महिलाएं करती थी मतदान में हिस्सेदारी...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Woman Voting in Bageshwar
सुबुली देवी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। महिला सशक्तीकरण के दौर में महिलाएं आज हर कार्यक्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहीं हैं। महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो रही हैं। वक्त के इस बदलाव में शिक्षा का अहम योगदान रहा है। हालांकि पुराने समय में शिक्षा का इतना प्रचार-प्रसार नहीं था। कई महिलाएं स्कूलों तक नहीं पहुंच पाती थीं। ग्रामीण क्षेत्रों में छोटी उम्र में लड़कियों की शादी कर दी जाती थी। उस दौर में महिलाएं घर के कामकाज तक ही सीमित रहतीं थी। ऐसे में कई महिलाएं मतदान तक नहीं कर पातीं थी। रीठाबमन गांव की 79 वर्षीय सुबुली देवी ने अपने जीवनकाल में देखे चुनाव और महिलाओं के जीवन में हुए बदलाव साझा किए।
विज्ञापन

सुबुली देवी का विवाह 11 वर्ष की उम्र में हो गया था। वह कहतीं हैं कि उस दौर में महिलाओं का जीवन खेतीबाड़ी और पशुपालन के इर्द-गिर्द सीमित था। हालांकि उनका परिवार समृद्ध और समाज के प्रति जिम्मेदारियों को समझने वाला था। जिसके कारण बालिग होने के बाद उन्होंने भी परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया था। उन्हें अपने पहले मतदान की सही से याद तो नहीं है, लेकिन जब भी चुनाव होते थे, वह अपने गांव से करीब तीन किमी दूर सिमखेत में बने बूथ में मतदान करने जातीं थीं। सुबुली देवी कहतीं हैं कि आज का दौर बहुत अच्छा है।
विज्ञापन

लड़कियां पढ़-लिख रहीं हैं और समाज के हर क्षेत्र में अपना मुकाम बना रहीं हैं। उस दौर में महिलाओं को घर-परिवार की देखभाल से ही फुर्सत नहीं मिलतीं थी। राजनीति और चुनाव से कई महिलाओं का सरोकार नहीं रहता था। कुछ महिलाएं मतदान तो करतीं थी, लेकिन परिवार के सयाने लोगों से राय लेकर वोट डालतीं थीं। आजकल के समय में हर कोई अपने पसंद से मतदान करता है। लोग अपने अधिकारों को लेकर सजग हैं। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में भी वह अपना वोट करेंगी। वह अपने पुत्र की सहायता से मतदान बूथ जाएंगी और क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य करने वाले के पक्ष में मतदान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed