{"_id":"5a1d86414f1c1b69678beabf","slug":"woman-dies-in-her-body-fire-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने शरीर में डीजल डालकर लगाई आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने शरीर में डीजल डालकर लगाई आग, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनखोला निवासी एक महिला ने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आग बुझाने के प्रयास में महिला के पति के हाथ भी झुलसे हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात बनखोला मंडलसेरा निवासी बची राम की पत्नी मुन्नी देवी (45) ने अपने शरीर पर डीजल डालकर आग लगा दी। जब तक परिजनों को पता चलता वह बुरी तरह से झुलस गई।
विज्ञापन
आग बुझाने के प्रयास में बची राम के हाथ भी झुलस गए। इसके बाद जली हालत में मुन्नी देवी को जिला अस्पताल पहुुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के चार बच्चे हैं। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि महिला के पति और उसके बच्चों ने पूछताछ में बताया है कि वह मानसिक रूप से बीमार थी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन