फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Woman arrested on charges of setting fire to the forest

जंगल में आग लगाने के आरोप में महिला गिरफ्तार 

Sat, 30 Apr 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो, अमर उजाला गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Sat, 30 Apr 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Woman arrested on charges of setting fire to the forest
आग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

वन प्रभाग बागेश्वर के बैजनाथ और गढ़खेत अधिकांश जंगल आग से धधक रहे हैं, हालांकि वन कर्मी जंगलों में लगी आग को बुझाने में दिन-रात लगे हुए हैं। इधर, बैजनाथ के रेंजर श्याम सिंह करायत ने कोहिना के जंगल में आग लगाने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। जांच पड़ताल के बाद महिला को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। 

बैजनाथ रेंज के रेंजर श्याम सिंह करायत ने देवनाई क्षेत्र के जंगलों के भ्रमण के दौरान कोहिना के जंगल में  एक महिला को आग लगाते रंगे हाथ पकड़ लिया। रेंजर करायत ने बताया कि विमला देवी पत्नी मोहन नाथ को विभागीय कर्मचारियों ने कोहिना के जंगल में आग लगाते हुए खुद देखा है।
विज्ञापन


जर ने बताया कि जंगल में आग लगाने के आरोप में महिला पर 25 हजार का आर्थिक दंड लगाया गया है। बाद में निजी मुचलके पर महिला को जमानत पर रिहा कर दिया गया। वन रेंजर ने बताया कि कंपार्टमेंट 16 में लगी आग को विभाग ने ग्रामीणों के सहयोग से बुझा दिया है। रेंजर ने वन विभाग की टीम के साथ अणां, फल्याटी, लोहारचौरा, पचना, भगरतोला आदि जंगलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ग्राम प्रधानों से जलागम समिति के सदस्यों, वन पंचायत सरपंचों से जंगलों को आग से बचाने में सहयोग देने की अपील की। वहीं, गढ़खेत के रेंजर हरीश खर्कवाल ने भी ग्रामीणों से जंगलों में लगी आग को बुझाने में सहयोग की अपील की है। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नवीन ममगई ने वन विभाग पर आरोप लगाया है कि विभाग ने अधिकांश गांवों में आज तक आग सुरक्षा समितियों का गठन ही नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed