{"_id":"61aa6ac8cb6d4f13b8170ae9","slug":"winters-bageshwar-news-hld4465182195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंडर घाटी और बिचला दानपुर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंडर घाटी और बिचला दानपुर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
विज्ञापन
बागेश्वर के लीती के ऊंचाई वाली चोटी में हुई बफबारी। फोटो सौजन्य धना कोरंगा।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में ठंड का कहर और भी बढ़ गया। शुक्रवार को भी मौसम खराब रहा। सूर्यदेव के दर्शन भी चंद मिनटों के लिए हुए। ठंड के कहर से बचने के लिए लोगों ने हीटर, आग, अंगीठी और रजाई आदि का सहारा लिया।
दो दिनों से मौसम लगातार खराब है। शुक्रवार को भी जिले के घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। आसमान में छाएं बादलों और कोहरा से सूर्यदेव के दर्शन नही हुए। मौसम खराब रहने से तापमान में गिरावट आ गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। क्षेत्र मे पड़ रही भीषण ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। ठंडी हवाओं से सर्दी मे इजाफा हो गया और लोग सर्दी से बचने के लिए आग जलाकर समूह में आग सेंकते दिखाई दिए। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। बुजुर्ग सर्दी से बचने के लिए घरों में कंबल और रजाई में दुबके रहे। ठंड के कारण लोगों का हाल बेहाल है। ठंड बढ़ने के साथ ही घरों, दफ्तरों में भी लोग दिन में ही हीटर आदि का सहारा लेते हुए देखे गए। कई स्थानों पर लोगों ने सामूहिक रूप से आग का सहारा लेकर ठंड से बचाव किया। बस स्टेशनों में भी लोग ठंड से ठिठुरते रहे।
चाय की बिक्री में हुआ इजाफा
अल्मोड़ा। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म चीजों का सेवन कर रहे हैं। चाय की दुकानों में चाय की बिक्री में उछाल आया है। शुक्रवार को भी शराब की दुकान में खरीदारों की कतार रही। कई लोग होटलों में चिकन, मटन खा रहे हैं तो कई लोगों ने बाजार से चिकन, मटन की खरीदारी कर घर में ही इसे बनाया।
विज्ञापन
पिंडर घाटी और बिचला दानपुर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
बागेश्वर। जिले में मौसम का मिजाज बदलने से ठंड में इजाफा हो गया है। पिंडर घाटी और बिचला दानपुर के ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हुआ, जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश हो रही है।
बीते दो दिन से कपकोट के खाती, वाछम, जैकुनी, जांतोली, फुर्किया, लोधूरा बुग्यालों की ऊंची चोटियों पर हिमपात हो रहा है। हालांकि बर्फबारी अभी गांवों तक नहीं हुई है। जिले के अन्य स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट हुई है। जिला मुख्यालय का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री जबकि अधिकतम 20 डिग्री पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।
रानीखेत में अलाव की व्यवस्था नहीं
रानीखेत (अल्मोड़ा)। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी मौसम खराब रहा। रुक-रुककर बूंदाबांदी के कारण कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार की रात भी बारिश हुई। जिस कारण पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया। तापमान में भारी गिरावट आने के कारण कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल रहे। हालांकि पूरे दिन आसमान घने बादलों से पटा रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। ठंड हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।