फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   WINTERS

पिंडर घाटी और बिचला दानपुर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
WINTERS
बागेश्वर के लीती के ऊंचाई वाली चोटी में हुई बफबारी। फोटो सौजन्य धना कोरंगा। - फोटो : BAGESHWAR
अल्मोड़ा। जिले में ठंड का कहर और भी बढ़ गया। शुक्रवार को भी मौसम खराब रहा। सूर्यदेव के दर्शन भी चंद मिनटों के लिए हुए। ठंड के कहर से बचने के लिए लोगों ने हीटर, आग, अंगीठी और रजाई आदि का सहारा लिया।
विज्ञापन

दो दिनों से मौसम लगातार खराब है। शुक्रवार को भी जिले के घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। आसमान में छाएं बादलों और कोहरा से सूर्यदेव के दर्शन नही हुए। मौसम खराब रहने से तापमान में गिरावट आ गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। क्षेत्र मे पड़ रही भीषण ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। ठंडी हवाओं से सर्दी मे इजाफा हो गया और लोग सर्दी से बचने के लिए आग जलाकर समूह में आग सेंकते दिखाई दिए। आवश्यक कार्य होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। बुजुर्ग सर्दी से बचने के लिए घरों में कंबल और रजाई में दुबके रहे। ठंड के कारण लोगों का हाल बेहाल है। ठंड बढ़ने के साथ ही घरों, दफ्तरों में भी लोग दिन में ही हीटर आदि का सहारा लेते हुए देखे गए। कई स्थानों पर लोगों ने सामूहिक रूप से आग का सहारा लेकर ठंड से बचाव किया। बस स्टेशनों में भी लोग ठंड से ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

चाय की बिक्री में हुआ इजाफा
अल्मोड़ा। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म चीजों का सेवन कर रहे हैं। चाय की दुकानों में चाय की बिक्री में उछाल आया है। शुक्रवार को भी शराब की दुकान में खरीदारों की कतार रही। कई लोग होटलों में चिकन, मटन खा रहे हैं तो कई लोगों ने बाजार से चिकन, मटन की खरीदारी कर घर में ही इसे बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंडर घाटी और बिचला दानपुर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी
बागेश्वर। जिले में मौसम का मिजाज बदलने से ठंड में इजाफा हो गया है। पिंडर घाटी और बिचला दानपुर के ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हुआ, जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश हो रही है।
बीते दो दिन से कपकोट के खाती, वाछम, जैकुनी, जांतोली, फुर्किया, लोधूरा बुग्यालों की ऊंची चोटियों पर हिमपात हो रहा है। हालांकि बर्फबारी अभी गांवों तक नहीं हुई है। जिले के अन्य स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट हुई है। जिला मुख्यालय का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री जबकि अधिकतम 20 डिग्री पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

रानीखेत में अलाव की व्यवस्था नहीं
रानीखेत (अल्मोड़ा)। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी मौसम खराब रहा। रुक-रुककर बूंदाबांदी के कारण कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार की रात भी बारिश हुई। जिस कारण पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया। तापमान में भारी गिरावट आने के कारण कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल रहे। हालांकि पूरे दिन आसमान घने बादलों से पटा रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। ठंड हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed