फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   wheat weighing by stones

पॉलिथीन में लिपटे पत्थरों से तोला जा रहा था खाद्यान्न

Thu, 22 Feb 2018 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Thu, 22 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
wheat weighing by stones
निरीक्षण - फोटो : amar ujala
बागेश्वर के आरएफसी गोदाम में खाद्यान्न के कट्टों की तौल के लिए एक तराजू तक नहीं है। गोदाम में पॉलिथीन पर लपेटे गए पत्थरों के बांटों से छोटे तराजू मेें खाद्यान्न की तोल की जा रही थी। प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर तराजू और जुगाड़ के डिब्बों सहित तराजू का भार बराबर करने के लिए पत्थर से बनाए गए बाट को सीज कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीडीओ एसएसएस पांगती और एसडीएम एसएस राणा ने संयुक्त रूप से खाद्य एवं पूर्ति विभाग के गोदाम का निरीक्षण किया। गोदाम के अंदर राशन के कट्टे फटे हुए पाए गए। गोदाम में खाद्यान्न बिखरा पड़ा था। खाद्यान्न की तोल के लिए परचून की दुकान में रखा जाने वाला एक पुराना तराजू मिला। जिस पर लेबल भी ठीक नहीं था। भार बराबर करने के लिए पॉलिथीन में पत्थरों को रखकर जुगाड़ किया गया था। गोदाम की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने छोटा तराजू, खाद्यान्न तोलने के लिए बनाए गए जुगाड़ के डिब्बे और पत्थरों को सीज कर दिया। पूर्ति निरीक्षक को एक सप्ताह के भीतर धर्मकांटा स्थापित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में गोदाम के भीतर जगह-जगह पर सीलन मिली। उन्होंने शीघ्र गोदाम की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने गोदाम के बाहर झाड़ियों का कटान करने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान पूर्ति निरीक्षक गोविंद बल्लभ पांडेय सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed