फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Wedding procession stuck in debris on the road in bageshwar

सड़क पर आए मलबे में फंसी बरात: दूसरे वाहनों में शिफ्ट किए गए बराती, 20 गाड़ियों में सवार थे 200 से अधिक लोग

Sat, 01 Mar 2025 05:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 01 Mar 2025 05:03 PM IST
सार

काफलीगैर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से बिलौना-मल्लासेरा-सिमतोली सड़क बदहाल हो गई है। सड़क पर गिरे मलबे में वाहनों के पहिए फंसने से बरात एक घंटे तक फंसी रही। बरातियों को दुल्हन के घर पहुंचाने के लिए दूसरे वाहनों में शिफ्ट किया गया।

विज्ञापन
Wedding procession stuck in debris on the road in bageshwar
सड़क पर आए मलबे ने थामे बारात के वाहनों के चक्के - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिले के काफलीगैर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से बिलौना-मल्लासेरा-सिमतोली सड़क बदहाल हो गई है। सड़क पर गिरे मलबे में वाहनों के पहिए फंसने से बरात एक घंटे तक फंसी रही। बरातियों को दुल्हन के घर पहुंचाने के लिए दूसरे वाहनों में शिफ्ट किया गया।

विज्ञापन


शनिवार को आरे निवासी आनंद सिंह के पुत्र का विवाह चनबौड़ी निवासी भगवान सिंह की पुत्री के साथ था। बरात बिलौना-मल्लासेरा-सिमतोली सड़क से होकर जा रही थी। दुल्हन के गांव से करीब चार किलोमीटर पहले कठानी गांव के पास सड़क पर गिरे मलबे में वाहन फंस गए। भूस्खलन के कारण सड़क पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया था। वाहन चालकों के काफी प्रयास के बाद भी मलबे को पार नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


बरात में 18-20 टैक्सी और निजी वाहन शामिल थे, जिनमें करीब 200 से अधिक बराती सवार थे। एक घंटे तक दुल्हा और बाराती फंसे रहे, जिसके बाद दुल्हन पक्ष की ओर से अन्य वाहन भेजे गए। इन वाहनों में सवार होकर बराती दुल्हन के गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि बाद में खाली वाहनों को किसी तरह मलबे से निकालकर गांव तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed