फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Weather's havoc: Trees fell on house, grandmother and grandson died

मौसम का कहर : मकान पर गिरा पेड़, नानी-नाती की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Weather's havoc: Trees fell on house, grandmother and grandson died
बागेश्वर। भारी बारिश के चलते बृहस्पतिवार देर रात सातरतबे के गुनाकोट में दो मकानों पर विशालकाय पेड़ गिर गया। इससे नानी और नाती की मौत हो गई जबकि परिवार के सात अन्य लोग घायल हो गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। मासूम बच्चा अपनी मां के साथ 10 दिन पहले हरियाणा से ननिहाल आया हुआ था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सातरतबे क्षेत्र के गुनाकोट में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे एक विशालकाय पेड़ कैलाश राम और खिुमली देवी के मकान पर गिर गया। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत और बचाव के काम में जुट गए। परिवार के लोग मलबे में दबे हुए थे। अंधेरा होने से राहत और बचाव के काम में दिक्कत आई। कुछ देर बाद पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर 108 वाहन भी गांव पहुंच गया। तब तक ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे लोगों को निकाल लिया था। गंभीर रूप से घायल गीता देवी (45) पत्नी कैलाश राम और उनके नाती आदित्य राज (10) की मौके पर ही मौत हो गई। कैलाश राम (54) पुत्र मोहन राम, पूरन कुमार (51) पुत्र मोहन राम, मनोज कुमार (20) पुत्र कैलाश राम, कैलाश राम की बेटी और अशोक कुमार की पत्नी निर्मला देवी (28), रेनू (26) पुत्री कैलाश राम, मोहन राम (80) पुत्र बची राम और हरियाणा के झिराना निवासी अशोक कुमार पुत्र अमर सिंह घायल हो गए। अशोक कुमार घर के मुखिया कैलाश राम के दामाद हैं। ग्रामीणों के अनुसार कैलाश राम की पुत्री निर्मला की पहली शादी गणेश राम से हुई थी जिसका निधन होने के वह मायके में रह रही थी। आदित्य राज गणेश राम और निर्मला देवी का बेटा था। करीब तीन वर्ष पहले निर्मला का विवाह हरियाणा निवासी अशोक कुमार से हुआ था। 10 दिन पहले ही निर्मला बेटे आदित्य और पति अशोक कुमार के साथ मायके आई थी। घायलों का अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed