{"_id":"6446bbb16f3535761400c066","slug":"weather-changing-color-every-moment-is-overshadowing-health-bageshwar-news-c-8-1-121243-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा पल-पल रंग बदलता मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा पल-पल रंग बदलता मौसम
Mon, 24 Apr 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 24 Apr 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। अप्रैल में लोगों को कभी गर्मी तो कभी ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम के इस बदलाव से बीमारिरां बढ़ने से जिला अस्पताल में जांच कराने वालों की संख्या बढ़ रही है। इसके चलते रोजाना 500 के करीब ओपीडी हो रही है।
मार्च के बाद से गर्मी शुुरू हो जाती है लेकिन इस बार हालात बदले हुए हैं। मार्च के बाद अप्रैल में भी मौसम बार-बार बदल रहा है और बारिश हो रही है। धूप और बारिश का यह खेल लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। बदलते मौसम की मार से लोग बीमार हो रहे हैं। सर्दी, जुकाम, वायरल और पेट संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले भी चिंता बढ़ा रहे हैं।
मौसमी बीमारियां बढ़ने से जिला अस्पताल की ओपीडी में उछाल है। अमूमन जहां अस्पताल में रोजाना 350 से 400 के बीच ओपीडी होती थी। वहीं इन दिनों 450 से 500 के बीच ओपीडी हो रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 485 रही। इधर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि मौसमी बीमारी से बचाव के लिए लोगों से खानपान के प्रति सजग रहने को कहा जा रहा है। कोरोना के खतरे को देखते हुए कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क के प्रयोग और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील भी की जा रही है।