फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Weather change in District.

Bageshwar News: पर्यटकों से गुलजार हुआ कौसानी और बैजनाथ

Fri, 02 Jun 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 02 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Weather change in District.
 रानीखेत में हुई ओलावृष्टि। संवाद  - फोटो : रानीखेत में हुई ओलावृष्टि। संवाद
गरुड़/कौसानी (बागेश्वर)। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश पड़ने और मैदानी क्षेत्र में गर्मी बढ़ने से मैदानी क्षेत्र के लोगों का रुख पहाड़ों की ओर बढ़ गया है। पर्यटक कौसानी और बैजनाथ की खूबसूरत वादियों का आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन

पर्यटक काफी संख्या में बैजनाथ और कौसानी पहुंचे हैं। पर्यटक यहां की खूबसूरत वादियों का आनंद ले रहे हैं। कौसानी पहुंच रहे पर्यटक सुबह सनराइज और शाम को सनसेट देखने के लिए अनासक्ति आश्रम में एकत्र हो रहे हैं। पर्यटक दिन में बैजनाथ झील में नौकायन करने के साथ कोट भ्रामरी, सत्यनारायण, बदरीनाथ मंदिर के दर्शन कर रहे हैं। होटल एसोसिएशन कौसानी के अध्यक्ष बबलू नेगी ने बताया कि मौसम ठीक रहा तो जून में काफी संख्या में पर्यटक कौसानी पहुंचेंगे। उन्होंने पर्यटकों से कौसानी की सुंदरता बनाए रखने के लिए कौसानी में पाॅलीथिन का प्रयोग नहीं करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन बागेश्वर को कौसानी राज्य अतिथि मार्ग, अनासक्ति आश्रम मार्ग, कौसानी भतेड़िया मार्ग के किनारे सौर ऊर्जा लाइट लगाने के संबंध में लिखा गया है। पर्यटक सीजन में कौसानी में 12 से अधिक पर्यावरण मित्रों की तैनाती करने के लिए जिला पंचायत के ईएमए को पत्र भेजा गया है। - बबलू नेगी, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन कौसानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अल्मोड़ा में बारिश, रानीखेत में गिरे ओले

अल्मोड़ा/रानीखेत। जिला मुख्यालय में बृहस्पतिवार दोपहर बाद हल्की बारिश हुई जिससे ठंड का असर बढ़ गया और गर्मी से राहत मिली। वहीं बीते 24 घंटे में जिला मुख्यालय में 5.4 मिमी, रानीखेत दो, सोमेश्वर में सात, ताकुला में ढाई, शीतलाखेत में छह मिमी मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। जिले का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।




वहीं रानीखेत में बृहस्पतिवार दोपहर मौसम का मिजाज एकदम बिगड़ गया। जमकर बारिश के साथ 20 मिनट तक ओले गिरे गए। इस कारण फल, फूल, सब्जियों को खासा नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि के कारण ठंड में एक बार फिर इजाफा हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed