फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Weather change in district .

Bageshwar News: तेज हवा के साथ बारिश, हिमालयी क्षेत्र में हिमपात

Tue, 17 Oct 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 17 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Weather change in district .
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के साथ सोमवार को पूरे जिले में तेज हवा के साथ बारिश हुई। हिमालयी क्षेत्र से सटे इलाकों में बर्फबारी होने की सूचना है। बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आ गई है। सोमवार को बागेश्वर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह 10 बजे मौसम खुला। दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। जिला मुख्यालय के साथ कपकोट, कांडा, गरुड़, कौसानी क्षेत्र में बारिश हुई। बारिश तेज नहीं थी लेकिन देर शाम तक रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। हिमालयी क्षेत्र से सटे खाती, बदियाकोट, कर्मी क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर हिमपात की सूचना है। आबादी वाले इलाकों में हिमपात की सूचना नहीं है। मौसम ऐसा ही बना रहा तो देर रात तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने की संभावना है। बारिश, बर्फबारी के कारण ठंड में काफी इजाफा हो गया है। बारिश के कारण बाजारों में सुनसानी छा गई। पहली ही बारिश में गर्म कपड़े निकल गए हैं।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से ठंड बढ़ी



गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में दोपहर दो बजे से मूसलाधार बारिश हुई। बारिश से ठंड बढ़ गई है। ठिठुरन बढ़ने पर अधिकतर लोग ऊनी कपड़े पहनने लगे हैं। बारिश से किसी प्रकार की क्षति होने की सूचना नहीं है। कौसानी, गरुड़, ग्वालदम में दोपहर दो बजे से मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश से ठंड बढ़ गई है। मूसलाधार बारिश के चलते गरुड़ बाजार में दोपहर बाद सुनसानी देखने के लिए मिली। ठंड बढ़ने पर अधिकतर लोग ऊनी कपड़ों में देखे गए। बारिश से गरुड़ और गोमती नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed