{"_id":"268c7cf4abd17598a66efc592d01053d","slug":"weapon-and-drill-training-introduced-to-cadets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेट्स ने जाना ड्रिल और हथियार चलाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेट्स ने जाना ड्रिल और हथियार चलाना
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल के 650 सीनियर और जूनियर एनसीसी कैडेट्स का 10 दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण शिविर स्थानीय कुमाऊं केशरी बद्रीदत्त पांडे राजकीय पीजी कॉलेज में जारी है। शिविर में कैडेट्स को परेड, ड्रिल और हथियारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
81 उत्तराखंड एनसीसी बटालियन के कमांडेंट कर्नल एसके चौहान की देखरेख में चल रहे शिविर में 80 बटालियन पिथौरागढ़, 79 बटालियन नैनीताल और 24 बटालियन अल्मोड़ा के कैडेट्स भी शामिल हैं। शिविर के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, हथियार संचालन, आत्म सुरक्षा, नागरिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता, आपदा प्रबंधन, योगासन, प्राणायाम आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तीसरे दिन कैडेट्स ने हथियारों के संचालन के बारे में सामान्य जानकारी हासिल की। शिविर में नेतृत्व क्षमता का ज्ञान भी कराया जाएगा। कैंप में ले. दीप चंद्र जोशी, थर्ड आफिसर कैलाश अंडोला, सेकेंड आफिसर भूपाल मेहता, सेना के सूबेदार मेजर एमके शाही, सूबेदार नीम बहादुर, सूबेदार प्रसाद गुरुंग, सूबेदार केबी थापा, मोहन राना, दिनेश चंद्र आर्य, मोहन चंद्र भट्ट, गणेश सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन