{"_id":"5a0c65454f1c1bd1408b6c89","slug":"water-scarcity-in-madalsera","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलसेरा में पीने के पानी को मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलसेरा में पीने के पानी को मचा हाहाकार
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 15 Nov 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संस्थान की ओर से मंगलवार को मंडलसेरा में पानी के 30 अवैध कनेक्शन काटने के बाद भी गांव के कई हिस्सों में पानी की समान रूप से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गुस्साए लोगों ने बुधवार को संयुक्त जन कल्याण समिति के बैनर तले डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 15 दिन के भीतर पानी की आपूर्ति न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत मंडलसेरा के भुल्यूड़ा, पीपलचौक, पुराना सीएमओ कार्यालय और जीतनगर के आसपास पीने के पानी की आपूर्ति बाधित हो रखी है। संस्थान ने पानी के समान वितरण के लिए कहीं भी फिरौल भी नहीं लगाए हैं।
ज्ञापन देने वालों में संरक्षक दीवान सिंह दानू, अध्यक्ष भूपाल देवली, सचिव हीरा सिंह टाकुली, उच्छप सिंह देवली, भुवन चौबे, सुंदर मिरौला, सुंदर बड़ती, शेर सिंह रावत, रमेश गोस्वामी आदि शामिल थे। इधर, डीएम ने जल संस्थान को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया।