{"_id":"629cfc954b874b41d556c13d","slug":"water-scarcity-in-bageshwar-bageshwar-news-hld464968143","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील रोड का हैंडपंप हुआ ठीक, मजियाखेत में पेयजल किल्लत बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील रोड का हैंडपंप हुआ ठीक, मजियाखेत में पेयजल किल्लत बरकरार
विज्ञापन
बागेश्वर के मजियाखेत में स्टैंड पोस्ट से पानी भरतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर के तहसील रोड में लगे हैंडपंप की खराबी दूर कर दी गई है। हैंडपंप सुचारु होने से लोगों को काफी राहत मिली है लेकिन नगर के मजियाखेत क्षेत्र में पानी का संकट बना हुआ है। लोगों को काफी कम पानी मिल रहा है।
तहसील रोड में लगा हैंडपंप बीते शुक्रवार को खराब हो गया था। हैंडपंप की चेन टूट गई थी, इस कारण हैंडपंप का हत्था जमीन में लटक गया था। हैंडपंप खराब होने से तहसील क्षेत्र में पानी का संकट खड़ा हो गया था। शनिवार को नगरपालिका ने टैंकर से तहसील रोड इलाके में पानी वितरित किया। जल संस्थान ने टनकपुर से टीम बुलाकर शनिवार को हैंडपंप ठीक कर दिया है।
उधर, नगर के मजियाखेत क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से पानी का संकट बना हुआ है। उपभोक्ताओं को काफी कम पानी मिल पा रहा है। पूर्व कनिष्ठ प्रमुख सुनीता टम्टा का कहना है कि मजियाखेत क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से काफी कम पानी मिल रहा है। लोगों को पीने के पानी का इंतजाम करना पड़ता है। लोगों ने मिर्च, बैगन, शिमलामिर्च के पौधे लगाए हैं। पानी के अभाव में पौधे सूखने लगे हैं। उन्होंने पेयजल किल्लत को दूर करने की मांग की है। उधर, जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी का कहना है कि स्रोत में पानी की कमी के कारण कम पानी मिल पा रहा है। जितना पानी उपलब्ध हो रहा है, उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है।