फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water Project in kapkot

लीती-रिठकुला-शामा-रमाड़ी पेयजल योजना के पुनर्गठन की कवायद तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Water Project in kapkot
कपकोट में बैठक लेते विधायक बलवंत सिंह भौर्याल। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाली लीती-रिठकुला-शामा-रमाड़ी पेयजल योजना के पुनर्गठन की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन

विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने क्षेत्र के ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से योजना संबंधी सुझाव मांगे। विभागीय अधिकारियों को योजना के पुनर्गठन के लिए जरूरी निर्देश दिए।
लीती-रिठकुला-शामा-रमाड़ी पेयजल योजना की आधारशिला पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने वर्ष 1980 में रखी थी। लंबे समय से लोग योजना के पुनर्गठन की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

इसे देखते हुए विधायक भौर्याल ने क्षेत्रवासियों के साथ बैठक कर योजना को लेकर जरूरी सुझाव मांगे। बैठक में कार्यदायी संस्था सिंचाई खंड के अधिकारी और पेयजल योजना में काम करने वाले कर्मचारियों ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कार्यदायी संस्था से योजना के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, ग्राम प्रधान सुनीता देवी, क्षेपं सदस्य कुंदन सिंह, चामू सिंह, पार्वती देवी, आनंद प्रकाश, संजय कोश्यारी आदि रहे।

इन गांवों को मिलेगा योजना के पुनर्गठन का लाभ
बागेश्वर। पेयजल योजना के पुनर्गठन का लाभ क्षेत्र के लीती, शामा, बड़ी पन्याली, रमाड़ी, चेटाबगड़, खेती, किसमिला, सुखचौना, कनौली, कालापैरकापड़ी, नौकोड़ी, सीरी आदि गांवों को मिलेगा।
विधायक ने अधिकारियों से योजना पुनर्गठन के बाद इन गांवों के प्रत्येक परिवार को हर हाल में पेयजल योजना से जोड़ने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed