फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   'Water' of chaos dripping from the roof of Shama APHC

शामा एपीएचसी की छत से टपक रहा अव्यवस्थाओं का ‘पानी’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
'Water' of chaos dripping from the roof of Shama APHC
बागेश्वर। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामा (एपीएचसी) को उपचार की आवश्यकता है। 30 अक्तूबर 2004 को शामा अस्पताल को लोगों को समर्पित किया था। तब से अब तक अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में ज्यादा परिवर्तन नहीं आया है। पांच वर्षाें से अस्पताल की छत से पानी टपक रहा है, जिसे अब तक ठीक नहीं किया जा सका है। इससे अस्पताल स्टाफ के साथ-साथ मरीजों और तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शामा का जरूरत के मुताबिक लाभ नहीं मिल पा रहा है। 18 ग्रामसभाओं की सैंकड़ों की आबादी इलाज के लिए इस पर निर्भर है, लेकिन लोगों को यहां से उचित उपचार न मिलना परेशानी का कारण बना हुआ है। लैब की सुविधा नहीं होने से रोगों की जांच नहीं हो पाती है। लोग इलाज के लिए बागेश्वर, अल्मोड़ा, हल्द्वानी जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में महिला चिकित्सक तैनात है लेकिन अक्सर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता। सफाई कर्मी के अभाव में अस्पताल की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। अस्पताल के चारों ओर गंदगी फैली रहती है। अस्पताल में मात्र दो बेड की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामा से बागेश्वर की दूरी करीब 55 किलोमीटर है। ऐसे में गंभीर मरीजों को बागेश्वर जिला अस्पताल तक लाने में जान का खतरा रहता है। कई बार बागेश्वर से भी मरीजों को रेफर करना पड़ता है। स्वास्थ्य सुविधाओं की ये बदहाली लोगों पर भारी पड़ते जा रही है।

अस्पताल में जरूरत के मुताबिक सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल की छत से पानी टपकने की जानकारी नहीं है। अस्पताल में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। - डॉ. वीके सक्सेना उप मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed