{"_id":"58d2b47f4f1c1b870a1a2029","slug":"water-institute-deducts-drinking-water-connection-of-56-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संस्थान ने 56 बकाएदारों के पेयजल कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संस्थान ने 56 बकाएदारों के पेयजल कनेक्शन काटे
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 22 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में बकाएदारों के पेयजल कनेक्शन बंद करते जल संस्थान कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जल संस्थान ने बकाएदारों के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को जल संस्थान ने 56 बकाएदारों के कनेक्शन काटे। जल संस्थान अब सरकारी महकमों के कनेक्शन भी काटेगा।
मार्च महीना समाप्त होने में अब एक सप्ताह शेष है। जबकि विभाग को अभी लाखों रुपये का बकाया वसूलना है। व्यक्तिगत के अलावा सरकारी विभागों के ऊपर भी जल संस्थान का लाखों का बकाया चल रहा है। लगातार भुगतान करने की चेतावनी के बाद भी बिल जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं।
इसके तहत जल संस्थान ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में लगभग 56 पेयजल कनेक्शन काटे। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती ने बताया कि बकाएदारों को बकाया बिलों का भुगतान करने के लिए बार-बार आग्रह किया जा रहा है। इसके बावजूद बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। यदि बकाया बिलों की धनराशि का भुगतान नहीं होता है तो जल्दी ही सरकारी विभागों के कनेक्शन भी बंद कर दिए जाएंगे।