फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water in Night

तहसील रोड के लोगों को रात 11 बजे मिलता है पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Water in Night
बागेश्वर के श्रीनौला धारे से पानी भरते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। हर तरफ पानी होने के बाद भी बागेश्वर में पीने के पानी का जबरदस्त संकट है। सर्वाधिक पेयजल संकट वाले तहसील रोड के लोगों को पानी के लिए रात 11 बजे तक इंतजार करना पड़ता है। नगर को आवश्यकता से भी कम पानी मिल रहा है।
विज्ञापन

करीब 50 हजार की आबादी वाले जिला मुख्यालय के पेयजल संकट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह से देर रात तक हैंडपंपों और धारों में लोगों की लाइन लगी रहती है। नगर को वर्तमान में 7.28 एमएलडी पानी की आवश्यकता है लेकिन तमाम योजनाओं से केवल 3.60 एमएलडी पानी मिल रहा है। आलम यह है कि तहसील रोड, मंडलसेरा समेत तमाम इलाकों को एक दिन छोड़कर पानी दिया जाता है। तहसील रोड में तो रात 11 बजे और सुबह 11 बजे पानी की आपूर्ति की जाती है। लोगों को रात 11 बजे तक पानी का इंतजार करना पड़ता है। सुबह 11 बजे पानी की सप्लाई होने से सरकारी और निजी कार्यालयों में काम करने वाले लोग पानी स्टोर नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन

तहसील रोड में पेयजल आपूर्ति का समय सही करने की मांग लंबे समय से उठ रही है लेकिन जल संस्थान सही समय पर पानी नहीं दे पा रहा है। जल संस्थान के एई चंदन सिंह देवड़ी का कहना है कि तहसील रोड में पानी की सप्लाई के लिए नए टैंक का निर्माण किया जा रहा है, टैंक बनने के बाद समय से पानी मिलने लगेगा। वहीं पर्याप्त पानी के सवाल पर अधिकारी कहते हैं कि जखेड़ा पेयजल योजना का पुनर्गठन हो रहा है। मंडलसेरा पेयजल योजना का निर्माण हो रहा है, इसके बाद पर्याप्त पानी मिलने लगेगा लेकिन इसमें अभी कम से कम एक साल का समय लगने की संभावना है। यानि कि तब तह शहर के लोग पेयजल संकट झेलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed