फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   water crisis in Kathputia

कठपुड़ियाछीना में पानी को तरसे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
water crisis in Kathputia
कठपुड़ियाछीना में खाली बर्तनों के साथ विरोध जताते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कठपुड़ियाछीना में पांच दिनों से पानी नहीं आने से लोगों को भारी पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। गुस्साए लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कठपुड़ियाछीना में धुराफाट-बोडी पंपिंग योजना का पानी कठपुड़ियाछीना के लोगों को पांच दिन से नहीं मिल पाया है। पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज से पानी ढोने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। क्षेत्र के गणेश मिश्रा, हेम मिश्रा, मोहन लटवाल, ललित जोशी, मथुरादत्त मिश्रा, शंभु दत्त मिश्रा ने बताया कि पांच दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोग हैंडपंप और नौलों पर निर्भर हो गए हैं।
विज्ञापन

जल संस्थान के सहायक अभियंता चंदन सिंह देवड़ी ने बताया कि पेयजल योजना में अधिक उपभोक्ता होने की वजह से टैंक का पानी कठपुड़ियाछीना तक नहीं पहुंच पा रहा है। कर्मचारी मौके पर पहुंच कर लोगों की समस्या को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। पानी उपलब्ध कराने के लिए टैंकर की व्यवस्था की जाएगी। पेयजल की किल्लत को स्थायी रूप से दूर करने के लिए जिला योजना से टैंक से नीचे अलग से पाइप डालने प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed