{"_id":"5d933add8ebc3e0173477856","slug":"water-crisis-in-bageshwar-bageshwar-news-hld358764958","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाना छोड़ो यहां खाना बनाने को भी पानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाना छोड़ो यहां खाना बनाने को भी पानी नहीं
विज्ञापन
water crisis
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट और दुग नाकुरी तहसील क्षेत्र में बिजली, पानी का संकट गहराता जा रहा है। ग्राम हथरसिया पचार निवासी चंद्रशेखर पांडे ने बताया कि बरसात में रोजाना घंटों तक बिजली गुल होना आम बात है। इस कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। लोगों को नहाने तो दूर खाना बनाने के लिए भी मुश्किल से पानी मिल रहा है।
हिरमोली गांव के हरगोविंद जोशी के अनुसार उनके गांव के आधे हिस्से में हफ्तेभर से बिजली नहीं आ रही है। सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद समस्या नहीं सुलझी। वहीं कपकोट के नगर पंचायत सभासद तनुज तिरुवा, व्यापार मंडलाध्यक्ष तारा कपकोटी, महामंत्री हेम चंद्र कपकोटी, प्रकाश जोशी, चंद्रशेखर जोशी, हरीश जोशी, दीपक तिरुवा, अनिल कुमार, नारायण प्रसाद, सुरेश चंद्र, गोविंदी देवी, आरती, विमला देवी, कलावती देवी ने बताया कि बिजली संकट गहराने से पानी की किल्लत होने लगी है।
कर्मचारी मनमानी का काम कर रहे हैं। नवरात्रि में ठीक सुबह और शाम बत्ती गुल होने पर लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
वहीं यूपीसीएल के ईई भास्कर पांडे ने बताया कि आए दिन हो रही बारिश, भूस्खलन से बिजली लाइन, पोल टूटने के कारण समस्या हुई है। उन्होंने मौसम के साथ ही वितरण प्रणाली भी सुधरने की उम्मीद जताई।