{"_id":"67c33e2c6a7ea79d180d14be","slug":"wait-for-trial-of-heli-service-increased-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-113707-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: हेली सेवा के ट्रायल का बढ़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: हेली सेवा के ट्रायल का बढ़ा इंतजार
विज्ञापन
अब अगले सप्ताह ट्रायल की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
गरुड़ (बागेश्वर)। मेलाडुंगरी से हल्द्वानी और देहरादून के लिए हेली सेवा के शुरू होने का इंतजार बढ़ गया है। 27 और 28 फरवरी को होने वाला ट्रायल बारिश के कारण रद होने के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से आई तकनीकी टीम वापस लौट गई है। अब अगले सप्ताह ट्रायल होने की संभावना है।
27 फरवरी को डीजीसीए की टीम मेलाडुंगरी हेलीपैड पर तकनीकी निरीक्षण और हेली सेवा के ट्रायल के लिए पहुंची थी। खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए उड़ान नहीं भर सका। 28 फरवरी को भी पूरे दिन बारिश के चलते ट्रायल नहीं हो सका।
एसडीएम जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि डीजीसीए की टीम के पास दो ही दिन का समय था। इसके चलते टीम शनिवार को लौट गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल ट्रायल टल गया है। अब अगले सप्ताह होने की संभावना है।
विज्ञापन
एसडीएम वर्मा ने बताया कि मेलाडुंगरी से हल्द्वानी और देहरादून के लिए दो-दो सेवाएं प्रस्तावित की गईं हैं। यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार ही दो सेवाओं का संचालन होने की उम्मीद है।