{"_id":"5807ba274f1c1b716b7047bd","slug":"wagonr-fell-into-the-ditch-injuring-three-youths","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैगनआर खाई में गिरी तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैगनआर खाई में गिरी तीन युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 19 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर-पंद्रपाली मोटर मार्ग पर एक कार 20 मीटर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम लगभग छह बजे जाख हड़बाड़ निवासी मनीष परिहार, रोहित और भगवत सिंह वैगनआर संख्या यूके 02-5249 से जाख से छौना की तरफ आ रहे थे।
इसी दौरान वाहन असंतुलित होकर लगभग 20 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में तीनों युवक घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने तीनों घायलों को खाई से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।