फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   voter Conveccing in bageshwar election

केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों के हित में किए ऐतिहासिक कार्य : गणेश

Sat, 02 Sep 2023 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 02 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
voter Conveccing in bageshwar election
बागेश्वर के मंडलसेरा में सभा को संबो​धित करते पूर्व सीएम हरीश रावत। संवाद
बागेश्वर। सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों के हित में कई ऐतिहासिक काम किए हैं।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय में पूर्व सैनिकों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार ने 40 साल से लंबित वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे को हल किया। पूर्व सैनिकों को समान पेंशन दिलाने में भाजपा सरकार कामयाब रही। उन्होंने कहा कि वीरांगनाओं की पेंशन चार हजार से बढ़ाकर दस हजार रुपये और वीर सैनिकों के परिवार की सहायता के लिए लाखों रुपये की एकमुश्त धनराशि का प्रावधान किया है। यही कारण है कि पूर्व सैनिक आज भाजपा के पक्ष में लामबंद हैं।
विधायक सुरेश गढि़या, पूर्व मंत्री खजान दास, आनरेरी कैप्टन दरवान सिंह हरड़िया, हरीश मेहरा, रमेश चंद्र तिवारी, बलवंत सिंह, उमेश राम, मोहन सिंह कनवाल, कुंदन सिंह ऐठानी, पूरन चंद्र लोहनी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन




उम्मीद भरी नजरों से कांग्रेस की ओर देख रही जनता : रावत
बागेश्वर। पूर्व सीएम हरीश रावत ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार के पक्ष में कई इलाकों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि आज जनता कांग्रेस की ओर उम्मीदभरी नजरों से देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के मंडलसेरा में आयोजित सभा में रावत ने कहा कि कांग्रेस के पास आज सशक्त प्रत्याशी है। कहा कि लोग भाजपा की सरकारों से परेशान हैं और वह परिवर्तन चाह रहे हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि बागेश्वर में कांग्रेस के पक्ष में लोग लामबंद हो रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर लोगों के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा।



केंद्र और राज्य सरकार करेगी बागेश्वर का विकास : रेखा

बागेश्वर। सूबे की बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने शुक्रवार को नगर के भतरौला, बिलौना, मंडलसेरा के बानरी, भुल्यूड़ा, घटबगड़ वार्ड में पार्टी प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में नुक्कड़ सभा की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने बागेश्वर के विकास की ठोस नींव रखी है। चुनाव के बाद केंद्र और राज्य सरकार बागेश्वर का विकास तेज करेगी। कहा कि स्व. चंदन राम दास बागेश्वर के विकास की ठोस नींव रख गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं बागेश्वर के विकास में विशेष रुचि ले रहे हैं। इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा गढि़या, भाजपा नेत्री सुनीता टम्टा, भगवती धपोला आदि शामिल थीं।
उधर, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कठायतबाड़ा क्षेत्र का भ्रमण कर कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। भाजपा का विधायक बनने से विकास कार्य में और तेज आएगी। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि बागेश्वर का विकास भाजपा ही कर सकती है।




नगर व्यापार मंडल सचिव, उपाध्यक्ष समेत कई लोग भाजपा में शामिल

बागेश्वर। चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दल लोगों को अपने पाले में करने की जुगत में लग गए हैं। भाजपा नगर व्यापार मंडल के कई पदाधिकारियों और व्यापारियों को अपने पाले में करने में कामयाब रही है। कांग्रेस भी कुनबा बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
नगर व्यापार मंडल के सचिव पुष्कर किरमोलिया, महिला उपाध्यक्ष इंदु चौधरी, पूर्व महामंत्री देवेंद्र अधिकारी, व्यापारी संजू चौधरी आदि ने बृहस्पतिवार को कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यों के प्रेरित होकर भाजपा में शामिल होने की बात कही है।

कांग्रेस ने बीते बृहस्पतिवार को बसपा, आप से कांग्रेस की परिक्रमा कर आए सुंदर स्यूनेवाल को अपनी पार्टी में शामिल किया। कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार ने स्यूनेवाल को सदस्यता दिलाई। बसंत कुमार को कांग्रेस प्रत्याशी बनाने की सुगबुगाहट मिलने के बाद वर्ष 2022 के कांग्रेस प्रत्याशी रहे रंजीत दास ने भाजपा का दामन थामा तो बीते 16 अगस्त को कांग्रेस नेता सुनीता टम्टा, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद टम्टा समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे।




उक्रांद प्रत्याशी देव ने किया नगर भ्रमण

बागेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी अर्जुन देव ने शुक्रवार को समर्थकों के साथ नगर भ्रमण कर लोगों से समर्थन मांगा। देव ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने राज्य गठन की मूल अवधारणा को समाप्त करने का काम किया है। इस बात को जनता को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दल उत्तराखंड का विकास नहीं कर सकते। यह दल दिल्ली से संचालित होते हैं। जनसंपर्क में पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।


भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली
बागेश्वर। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम पार्टी प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में नगर में बाइक रैली निकाली। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत की मौजूदगी और मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक गस्याल के नेतृत्व में निकली रैली नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान कार्यकर्ता भाजपा और पार्वती दास के समर्थन में नारे लगा रहे थे।


भाजपा जो कहती है, वह करती है : बहुगुणा
गरुड़ (बागेश्वर)। जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि भाजपा जो कहती है उसे करके भी दिखाती है। यही कारण है कि पीएम मोदी देश, विदेश के लोगों के दिलों में स्थान बना चुके हैं। उन्होंने कहा भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जैसी छवि किसी अन्य दल के प्रत्याशी की नहीं है। बहुगुणा ने मटेना, जिनखोला, पडियारखेत अयारतोली, तिलसारी में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित किया। कहा कि प्रभारी मंत्री के नाते बागेश्वर में कई विकास कार्य स्वीकृत कराए हैं। अधिकतर में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस दौरान शिव सिंह बिष्ट, कैलाश खुल्बे, राजू नेगी, नंदन थापा, शंकर राम, खीम सिंह, देवेंद्र गोस्वामी, मंगल राणा, हरीश रावत, घनश्याम जोशी आदि ने विचार रखे।


निडर होकर करें मतदान, हम हैं न
बागेश्वर। आगामी पांच सितंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने और आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने काफलीगैर में फ्लैग मार्च किया।
थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने काफलीगैर बाजार और पास के गांवों तक फ्लैग मार्च कर लोगों से निष्पक्ष, भयमुक्त, बिना किसी दबाव, लालच के मतदान करने की अपील की। ग्रामीणों को आचार संहिता का पूरी तरह से पालन करने और मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, तस्करी का पता चलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने और शांतिपूर्ण मतदान कराने में पुलिस, प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

राज्य के हितैषियों को लंबा संघर्ष करना होगा : मैखुरी
बागेश्वर। वामपंथी मोर्चा के नेताओं ने कहा कि राज्य आंदोलन की शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने के लिए राज्य के हितैषियों को लंबा संघर्ष करना होगा।

बागेश्वर के एक होटल में पत्रकारों से भाकपा माले के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, पलायन वह मुद्दे हैं, जिन्हें हल किया जाना चाहिए। कहा कि स्कूलों की हालत खराब है। तीन हजार सरकारी स्कूलों में ताला लग गया है। जनता को सांप्रदायिक ताकतों से मुक्ति के लिए मतदान करना चाहिए। कहा कि पलायन से उत्तराखंड के गांव के गांव खाली हो रहे हैं। सरकार का पलायन आयोग पौड़ी से पलायन कर दून चला गया है। कहा कि सरकारी तंत्र बागेश्वर के उप चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। वार्ता में माकपा के राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी, भाकपा माले की गढ़वाल कमेटी के सदस्य अतुल सती, इंकलाबी नौजवान सभा के सदस्य कपूर सिंह रावत, रमेश पांडेय शामिल थे।

बागेश्वर के मंडलसेरा में सभा को संबोधित करते पूर्व सीएम हरीश रावत। संवाद

बागेश्वर के मंडलसेरा में सभा को संबोधित करते पूर्व सीएम हरीश रावत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed