फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Voter awareness program in bageshwar

Bageshwar News: डॉ. हरीश के गीत और नेहा के नृत्य पर झूमे मतदाता

Sat, 02 Sep 2023 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 02 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Voter awareness program in bageshwar
बागेश्वर में स्वीप की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं। संवाद
बागेश्वर। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत सरयू घाट पर गीत, संगीत, नृत्य, नाटक, रंगोली का आयोजन किया गया। विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को आगामी पांच सितंबर को अनिवार्य रूप से मतदान करने का संदेश दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने मौजूद लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ नेहा बघरी एंड टीम ने हम भारत के मतदाता गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर की। स्वीप सदस्य सुरेश खोलिया ने आकर्षक कठपुतली नृत्य प्रस्तुत किया। स्वीप के सहायक नोडल डॉ. हरीश दफौटी ने लोकतंत्र में भागीदारी समेत अन्य गीत प्रस्तुत किए। कन्हैया वर्मा के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक किया गया। कला समन्वयक राजेश्वरी कार्की के निर्देशन में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने आकर्षक रंगोली बनाई। राइंका सलानी, राइंका मंडलसेरा समेत अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने नृत्य और नाटक से मतदान करने का संदेश दिया। वहां सहायक नोडल अधिकारी कैलाश प्रकाश चंदोला, आलोक पांडेय, उमेश चंद्र जोशी, ललित मोहन जोशी समेत स्वीप के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



मतदान कार्मिकों का अंतिम प्रशिक्षण कल से
बागेश्वर। विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर सामान्य प्रेक्षक राजेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रेक्षक कुमार ने चुनाव से पूर्व सभी व्यवस्थाएं करने, तीन और चार सितंबर को मतदान केंद्र जाते समय कार्मिकों को तीसरा व अंतिम प्रशिक्षण प्रदान करने को कहा। प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम हैंड्स ऑन कराने और कार्मिकों का अंतिम रेंडमाइजेशन भी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सभागार में हुई बैठक में प्रेक्षक कुमार ने मतदान दिवस पर बागेश्वर, गरुड और काफलीगैर तहसील में रिजर्व ईवीएम के साथ एआरओ, ईवीएम इंजीनियर रखने और 94 वेबकास्टिंग बूथों पर मतदान से पूर्व ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डिग्री कॉलेज में ईवीएम स्ट्रांग रूम की थ्री-लेयर सुरक्षा के इंतजाम करने, सीसीटीवी लगाने और कंट्रोल रूम में निगरानी के लिए टीवी स्क्रीन लगाने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि मतदान के दिन जिले के सभी बार्डर सील रहेंगे। तीन सितंबर की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। जो पार्टी प्रचारक मतदाता नहीं है, उन्हें प्रचार बंद होने से पूर्व ही जनपद छोडने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीएस इमलाल, सीडीओ आरसी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed